ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट, मिली कड़ी चेतावनी

-रखरखाव में लापरवाही मिलने पर नोएडा प्राधिकरण को दी जुर्माने की चेतावनी
-ग्रेनो प्राधिकरण के महाप्रबंधक ने किया बिल्डर्स एरिया का निरीक्षण

ग्रेटर नोएडा। दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा को सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई की व्यवस्था को दुरूस्त रखने के उद्देश्य से अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण भी किया जा रहा है। सिविल और उद्यान के कार्यों में लापरवाही मिलने पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से ठेकेदार के खिलाफ जुर्माना लगाने एवं 15 दिन के अंदर कार्यो को पूर्ण न करने पर ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके अरोड़ा ने दिवाली से पूर्व सफाई व्यवस्था को लेकर बिल्डर्स एरिया का निरीक्षण किया। रखरखाव के कार्यों में लापरवाही मिलने पर सिविल व उद्यान के ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर शहर को दिवाली से पहले और चमकाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत सेक्टरों की साफ-सफाई, पेड़ों की छंटाई, घास कटिंग, फुटपाथ को दुरुस्त करने, सेंट्रल वर्ज की पुताई आदि कार्य तेजी से कराए जा रहे है।
सीईओ के ही निर्देश पर महाप्रबंधक एके अरोड़ा अपनी टीम के साथ सेक्टरों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। बिल्डर्स एरिया (सेक्टर पी-1, पी-2, पी-3 व पी-4) का निरीक्षण के दौरान सिविल और उद्यान के कार्यों में लापरवाही दिखाई दी। जिसके चलते जीएम एके अरोड़ा ने दो ठेकेदार विकास गर्ग और अभय इंटरप्राइजेस को जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा 15 दिन बाद फिर से इन सेक्टरों का निरीक्षण किया जाएगा। अगर उससे पहले सभी कार्य पूरे नही किए गये तो दोनों ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। हालांकि निरीक्षण के दौरान एनटीपीसी सोसाइटी के पास बने पॉम पार्क की जीएम ने सराहना भी की। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक कपिलदेव सिंह व एके सक्सेना, प्रबंधक जितेंद्र यादव समेत कई सेक्टरवासी व आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि मौजूद रहे।