गाजियाबाद। व्यापारी एकता समिति ने सभी व्यापारियों से नाइट कफ्र्यू का पालन करने की अपील की है। व्यापारी एकता समिति इंदिरापुरम के संयोजक प्रदीप गुप्ता का कहना है कि प्रशासन ने जनपद में रात्रि 8 बजे से कफ्र्यू लगाने का आदेश पारित किया है। अत: आप लोग अपने प्रतिष्ठान को निश्चित रूप से 7 बजे तक बंद करने का प्रयत्न करें, ताकि समय से अपने घर पहुंच सकें। कोरोना महामारी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हमने हमेशा शासन-प्रशासन का सहयोग किया है। यह हमारी मजबूरी भी है और आज के समय में जरूरी भी है। हम समय से पहुंच कर अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखें। अगर आप लोग सुरक्षित रहोगे तभी हम इस बीमारी को हरा पाएंगे। जिन व्यापारियों ने अभी तक अपनी- अपनी उम्र के हिसाब से वैक्सीन नहीं लगवाई है, जब भी संभव हो लगवा लें। इससे आपकी अपनी ही सुरक्षा है। सभी व्यापारी 2 गज की दूरी का पालन करें, बिना मास्क के किसी को सामान ना दें। शासन-प्रशासन बहुत चौकस है। अगर आप लोग अभी भी नहीं सचेत हुए तब शासन-प्रशासन को मजबूरी वश और भी कड़े कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा।
















