ब्राह्मण महासभा के महामंत्री ने भाजपा नेत्री खुशबू सुंदर से मुलाकात की

-चैन्नई में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में फिल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेत्री एवं भाजपा नेत्री खुशबू सुंदर से मुलाकात की।
नई दिल्ली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में फिल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेत्री एवं भाजपा नेत्री खुशबू सुंदर से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। भाजपा नेत्री खुशबू के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आने के बाद ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र ने उनके मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चैन्नई में हिंदी भाषा को महत्व देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चैन्नई में हिंदी भाषा का प्रयोग न होने से भारत की संस्कृति एवं मातृभाषा का अपमान हो रहा है। इस दौरान उन्हें हिंदी सिनेमा में दोबारा आने की अपील की गई, जिससे उनके प्रशंसकों को उनके अभिनय को एक बार फिर से देखने का मौका मिले। अभिनेत्री एवं भाजपा नेत्री खुशबू पूर्व में हिंदी सिनेमा में काम करती थीं, मगर पिछले करीब 2 दशक से वह चैन्नई में निर्माता, निर्देशक, अभिनेत्री का रोल अदा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने भाजपा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। हिंदी भाषा और उनके अभियन को लेकर चर्चा की गई। ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने कहा कि भारत हिंदी भाषी देश है। हिंदी को बढ़ावा देना जरूरी है। वर्तमान में अंग्रेजी भाषा का चलन बढ़ा है। मिश्र ने कहा कि चैन्नई में हिंदी भाषा को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। हिंदी भारत की मातृभाषा है। चैन्नई में भी इस भाषा को पूरा सम्मान मिलना चाहिए। बता दें कि देश-विदेश में ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए तरूण मिश्र लंबे समय से प्रयासरत हैं। इसी क्रम में वह गैर हिंदी भाषी राज्यों में हिंदी के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के अभियान पर आगे बढ़े हैं।