गाजियाबाद। जिलें में इन दिनों गुड मॉर्निग गैंग सक्रिय होते नजर आ रहे है। जो कि सुबह होते ही पार्क एवं सड़क पर वॉक कर रहें लोगों को हथियारों के बल पर अपना निशाना बनाते है। आखिर कौन है यह गुड मॉर्निग गैंग। गुड मॉर्निग गैंग के आंतक से लोगों ने भी सुबह घर से निकलना छोड़ दिया है। आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते ही इस गिरोह का हौंसला अफजाई हो रहा है। पांच दिन पूर्व भी घंटाघर कोतवाली क्षेत्र किराना मंडी में भी माल उतरवाने पहुंचे कारोबारी को तंमचे के बल पर लाखों रूपए की ज्वेलरी एवं नगदी की लूट की थी। लूट की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद भी पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नही लगा पाई है। लगातार हो रही अपराधिक वारदातों से जहां व्यापार एवं आमजन लोग डरे और सहमें हुए है, वहीं इन लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश भी नजर आ रहा है। बुधवार सुबह दिन निकलते ही एक बार फिर से इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-15 वसुंधरा के पास मॉर्निंग वॉक कर रही एक महिला से गुड मॉर्निंग गैंग ने सोने की चेन लूट ली। इससे पूर्व महिला शोर मचाती और बदमाशों को पकडने की कोशिश करती, इससे पहले ही बदमाश धूम फिल्म की तरह आंखों से पल भर में ओझल हो चुके थे। वसुंधरा कॉलोनी के एक पॉश सेकटर में रहने वाली स्वाती सुबह जब मॉर्निंग वॉक करते हुए सेकटर-15 के चौराहे के पास पहुंची तो बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके गले पर झपटटा मारकर उनकी लाखों रुपयेे मूल्य की सोने की चेन झपट ली। इस वारदात के दौरान स्वाति को कुछ समय के लिए चक्कर आ गया, जिसकी वजह से वह कुछ देर के लिए जड़वत हो गई। इस वारदात के संदर्भ में एसएचओ थाना इंदिरापुरम संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की पहचान करके उन्हें पकडऩे के लिए सीसीटीवी जैसे कई संसाधनों का सहारा ले रही है।
















