न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रावधान लागू करे सरकार: मनोज तोमर

उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
भारतीय जनता पार्टी ने तीन कृषि बिलों को पारित कर दिया है। लेकिन इन तीनों बिलों का लघु एवं सीमांत कृषकों को कोई लाभ नहीं होने वाला है। छोटे किसान पर तो अपने फसल को रखने की गुंजाइश नही होती है और ना ही वह उस फसल को दूसरी जगह ले जाने में सक्षम होता है। इसलिए छोटे किसान और सीमांत किसानों को इससे कोई लाभ होने वाला नहीं है। इसका फायदा व्यापारी वर्ग ही उठाएगा। सरकार को चाहिए कि वह किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने के प्रावधान को मंजूरी दे। जिससे किसान की फसल औने पौने दामों पर न बिक सके। आवश्यक वस्तु अधिनियम में बदलाव के कारण आलू, प्याज, टमाटर, तेल और दाल जैसी फसलों से किसान को कोई राहत नहीं मिलने वाली है। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज तोमर ने कहा की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य के प्रावधान से किसानों का कुछ भला हो सकता है।जिसको शीघ्र लागू करना चाहिए। इस संबंध में हापुड़ में प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में जितेंद्र तोमर, राजू राणा, मनोज राणा, संजीव राणा,सुशील तोमर,रामपाल शर्मा, हेम सिंह तोमर व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज तोमर थे।