गाजियाबाद। भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर बुधवार को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर ने नवयुग मार्केट स्थित वाल्मीकि पार्क में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कहा भारत में समय-समय पर अनेक महापुरुषों ने जन्म लेकर मानव जाति का मार्गदर्शन किया है। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि भी ऐसे ही महापुरुष थे, जिनके सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। महर्षि वाल्मीकि ने पवित्र रामायण की रचना कर पूरी मानव जाति के कल्याण हेतु धर्म का मार्ग प्रशस्त किया।
नगर आयुक्त ने बाल्मीकि समाज के साथ हर परिस्थिति में बने रहने के लिए कहा। बाल्मीकि समिति के समस्त पदाधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा मेयर आशा शर्मा के निर्देश पर दी गई सुविधाओं पर आभार प्रकट किया। इस दौरान बाल्मीकि समिति अध्यक्ष नरेश तथा समस्त पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर पार्षद राजेश शर्मा, राकेश त्यागी, प्रदीप चौहान, राहुल चौहान व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
शोभा यात्रा को नगर आयुक्त ने दी हरी झंडी
भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती शुभ अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत शाम को शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा को नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाई। शोभायात्रा में कई प्रकार की झांकियां रथ पर सवार थी। श्री राम व महाऋषि वाल्मीकि का स्वरूप बहुत ही मनमोहक रहा। जिस पर गाजियाबाद नगर निगम की टीम भी शोभा यात्रा रूट अनुसार कार्यक्रम में उपस्थित रही।















