उदय भूमि ब्यूरो
नई दिल्ली। देशभर में कोविड-19 (कोरोना वायरस) की बढ़ती स्पीड के बीच शुक्रवार को बेहद महत्वपूर्ण खबर मिली है। पिछले 24 घंटे के भीतर 62 हजार से ज्यादा मरीजों ने कोरोना को मात दे डाली है। यह अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है। ऐसे में रिकवरी रेट भी बढ़कर 74 प्रतिशत हो गया है। देश में मार्च 2020 से कोरोना वायरस का प्रकोप और खौफ जारी है। कोरोना का सफाया करने के मकसद से दुनियाभर में अलग-अलग वैक्सीन पर काम चल रहा है। भारत में भी वैक्सीन के निर्माण का काम जारी है। इस बीच देश में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार बढ़ने से राहत मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना से 62 हजार 282 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। देश में अभी तक 21 लाख 50 हजार मरीजों ने कोरोना पर विजय प्राप्त की है। भारत में रिकवरी रेट बढ़कर 74 प्रतिशत हो गया है। पिछले 24 घंटे में 983 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई है। अब तक 54 हजार से ज्यादा नागरिक कोरोना की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना के कुल 3 करोड़ 17 लाख 42 हजार 782 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। आईसीयू में 1.92 प्रतिशत और ऑक्सीजन सपोर्ट पर 2.62 प्रतिशत मरीज हैं। कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवाने की दर 1.90 प्रतिशत रह गई है।