विरोध : इंडिया गेट पर ट्रैक्टर फूंका, 5 गिरफ्तार

किसान बिल पर भाजपा-कांग्रेस में वार-पलटवार

नई दिल्ली। किसान बिल के विरोध में सोमवार को इंडिया गेट पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। इससे एकाएक अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली पुलिस ने 5 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। सभी पंजाब यूथ कांग्रेस के सदस्य हैं। उधर, इस मुद्दे पर सियासत गर्मा गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस घटना को जायज ठहराया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इंडिया गेट की घटना पर कांग्रेस की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी कदम उठाने की कांग्रेस को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। किसान बिल पर देशभर में घमासान चल रहा है। विपक्षी दलों और किसान संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहा है। विपक्षी दल इस बिल को किसान विरोधी करार दे हैं। इसी क्रम में पंजाब यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने सोमवार की सुबह इंडिया गेट के पास किसान बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर ट्रैक्टर में आ लगा दी। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 2 गाडिय़ां मौके पर पहुंची। इन गाडिय़ों ने आग पर काबू पा लिया। दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर जलाए जाने पर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के विरूद्ध डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट, महामारी अधिनियम-188 और आईपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के जनपथ मानसिंह रोड पर ट्रैक्टर में आग लगाई गई। सभी प्रदर्शनकारी सुबह के समय एकत्र होकर वहां पहुंचे थे। वहीं, इस घटना पर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर हमला बोला है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बेतुका बयान दे डाला है। उन्होंने ट्रैक्टर जलाने की घटना को सही ठहराया है। उनका कहना है कि किसान बिल के जरिए किसानों को बर्बाद करने की कोशिश को कतई सहन नहीं किया जाएगा। उधर, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी कदम उठाने की कांग्रेस को बड़ी कीमत चुकानी होगी।