एनटीपीसी इम्पलाइज यूनियन एवं एनटीपीसी मजदूर संघ दादरी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर कामगारों की लम्बित समस्याओं के संबंध में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया।
इम्प्लाई यूनियन के अध्यक्ष सोमबीर सिंह ने कामगारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा पिछले कई वर्षों से कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लटका रही है।कंपनी में 2008 से अधिकारियों को पीआरपी दे रहा है जबकि कामगार कर्मचारियों को एक्सग्रसिया के नाम पर कुछ पैसे भीख के रूप में देता है।जबकि अधिकारी वर्ग को खुले हाथों से पीआरपी के नाम पर 20 लाख रुपये तक बंदरबांट कर रहा है। उन्होंने कहा कि
एक कंपनी एक रूल कर कामगारों को भी पीआरपी दी जाए।इस दौरान गेट मीटिंग में प्रोफिट शेयरिंग के लिए एक फार्मूला बनाने,गत वर्ष के रुके हुए डीपीसी को शुरु कर कामगारों को ईटी बनाने,डिप्लोमा व डिग्री कर चुके कामगारों के लिए फास्ट ट्रैक प्रमोशन प्रारम्भ करने ,पर्क्स एवं एलाउन्ससिज फर्नीचर एलाउन्स , सभी कामगारों को कार एवं पेट्रोल भत्ता , पी आर एम एस मे समान ओ पी डी राशि दिलाने एवं चारों सब कमेटियों में कामगारों के पक्ष में निर्णय लेने पर बल दिया गया। भारतीय मजदूर संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अमर कांत सिंह ने कहा कि
एनटीपीसी इम्प्लाइज यूनियन व भारतीय मजदूर संघ ने एनटीपीसी प्रबंधन को चेतावनी दी है कि एनबीसी फोरम में उठाई गई
समस्याओं को यदि नहीं सुलझाया गया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। एनटीपीसी इम्प्लाइज यूनियन अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारी 27 से 31तक डिमांड बैज लगाएंगे। 3 जनवरी को कैंडिल मार्च ,5 जनवरी को एनटीपीसी प्रबंधन को विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाए जाएंगे,11से 15जनवरी तक प्लांट गेट पर भूख हड़ताल और मांगे नहीं मानी तो 17 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर कर्मचारियों के हितार्थ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान
एनटीपीसी इम्प्लाई यूनियन के महासचिव एस के एस के यादव ,एनटीपीसी मजदूर संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अमर कान्त सिंह ,एनटीपीसी मजदूर संघ के महामंत्री डी के सिंह,अध्यक्ष बलराज सिंह,उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, के के दुबे, हरीश कुमार ने भी संबोधित किया।इस गेट मीटिंग में विजय शर्मा,बिजेन्दर शर्मा,अनिल शुक्ला,एस सी शर्मा,सौरव हिमांशु,सुधीर त्यागी,योगेन्द्र कुमार,जे पी राम,शरद शर्मा,असित कुमार डे, महिन्दर शर्मा,सुनील शर्मा,अजय शर्मा,अशोक चौरसिया, देवराज सिंह समेत लगभग 300 दादरी के कर्मचारी उपस्थित रहे।
















