जलभराव देख भड़के पार्षद, ईडीएम मॉल के प्रबंधक को दी चेतावनी

गाजियाबाद। शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के चलते कौशांबी जलम्गन हो गया। जलभराव की समस्या का संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने तत्काल कौशांबी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। जहां ईडीएम मॉल के मेन गेट पर जलभराव देखने को मिला। जिस कारण जयपुरिया गेट नंबर-4 से लोगों को आवगमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पार्षद ने तुंरत माल के प्रबंधक को बुलाकर चेतावनी दी अगर दो दिन के अंदर जलभराव की समस्या का समाधान नही किया तो सख्त कार्रवार्ई की जाएगी। जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान कराएं। उन्होंने कहा जलभराव के चलते नगर निगम की सड़के टूट रही है, वह भी न टूटे।

क्षेत्रीय पार्षद ने बताया कि जलभराव की समस्या के चलते जहां क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर निगम द्वारा बनाई हुई सड़के भी समय से पूर्व टूट रही है। ईडीएम मॉल की लापरवाही के चलते जयपुरिया में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। पूर्व में भी प्रबंधक को चेतावनी दी गई थी कि जलभराव की समस्या का समय से निस्तारण कर लें। मानसून शुरु हो चुका है। अगर समय पर इसका निस्तारण नही किया गया तो समस्या और बढ़ गई है। इस दौरान कौशांबी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित सरीन, महामंत्री शोभारानी बरनवाल, सचिव एस कुमार शास्त्री, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, निगम के सफाई नायक विनोद कुमार भी उपस्थित रहे।