ग्रेटर नोएडा में जल्द सुधरेगी सीवर समस्या

शहर में प्राधिकरण स्थापित करेगा 3 नए एसटीपी

ग्रेटर नोएडा। शहर में सीवर समस्या के स्थाई समाधान के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कसरत तेज कर दी है। भविष्य में 3 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की स्थापना होनी है। इसके लिए फंड की जरूरत है। एसटीपी के लिए फंड का प्रबंध करने को बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही है। ग्रेनो प्राधिकरण की 10 अप्रैल को होनी वाली बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा सीवर लाइन के मास्टर प्लान को भी तैयार किया जा रहा है। मास्टर प्लान तैयार होने के बाद सीवर समस्या के निदान में और आसानी हो जाएगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट व नॉलेज पार्क-5 में 20-20 एमएलडी और टेकजोन में 12 एमएलडी क्षमता का एसटीपी स्थापित करने की योजना तैयार है। शहर के सीवर नेटवर्क का मास्टर प्लान भी तैयार किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञ एजेंसियों से मदद ली गई है। मास्टर प्लान तैयार होने के बाद समस्या के समाधान में और आसानी होगी। मास्टर प्लान नहीं होने से सीवर समस्या को निपटाने में परेशानी होती है। फिलहाल यह मालूम नहीं चल पाता है कि कौन सी लाइन कहां पर बिछी हुई है। इसके अतिरिक्त ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सीवर लाइन की सफाई के लिए रोबोट का इस्तेमाल कर रहा है। वह मैनुअल सफाई को समाप्त करने की तैयारी में है। रोबोट से सफाई में काफी आसानी हो रही है। पहले की तुलना में यह कार्य जल्द पूर्ण हो रहा है। इसमें सफाई कर्मचारियों की जान-माल का खतरा भी ना के बराबर है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नरेंद्र भूषण के मुताबिक प्राधिकरण सीवर लाइन के मैनहॉल को भी दुरूस्त कर रहा है। मैनहॉल में जो भी परेशानी हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। कई मैनहॉल में प्लग नहीं तोड़े गए थे। उन्हें तोड़ा जा रहा है। शहर की सीवर समस्या को समाप्त करने को विभिन्न योजनाओं पर काम चल रहा है। 3 नए एसटीपी बनाए जाने हैं।