-ध्वजारोहण कर वीर शहीदों को याद
गाजियाबाद। 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर पंजाब एकता समिति एवं उत्थान समिति गाजियाबाद द्वारा शास्त्री नगर आई ब्लॉक में उत्थान वाटिका में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। पंजाबी एकता समिति एवं उत्थान समिति द्वारा एनवायरमेंटलिस्ट सत्येंद्र सिंह का स्वागत कर ध्वजारोहण किया। इस दौरान 80 फल एवं छायादार पौधे रोपित किए गया।
पंजाबी एकता समिति के कोऑर्डिनेटर शिवनंदन कपूर द्वारा स्थानीय निवासियों से हर पेड़ को पौधे को गोद लेने का आग्रह किया गया और सभी निवासियों ने तुरंत हाथ खड़े कर कर हामी भर दी और शपथ ली के हर वृक्ष को और पौधे की देखरेख करेंगे एवं पालेंगे। कोऑर्डिनेटर शिवनंदन कपूर ने कहा वीर शहीदों के निस्वार्थ बलिदान कि बदोलत आज हम एक स्वतंत्र राष्ट्र में खुशहाल जीवन-यापन कर रहे है। देश को आजाद करवाने में स्वतंत्रता सेनानियों ने जीवन को देश के लिए समर्पित कर दिया था और हमें आजादी दिलाई।
समिति द्वारा पार्क की काया पलट के जिम्मेदार अरुण त्यागी एवं पार्षद हिमांशु मित्तल को सम्मानित किया। अध्यक्ष राकेश बटाला, महासचिव रमन मिगलानी, कोषाध्यक्ष अशोक अजमानी एवं कोऑर्डिनेटर शिवनंदन कपूर को एक सम्मान पत्र एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ में किया गया। इस दौरान बुजुर्ग एवं युवाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर संदीप मिगलानी, राजीव खन्ना,संजीव कपूर, यश जुनेजा, संजय सभीकी, नीरज शर्मा अंशुल राणा, धीरज गोयल एवं योग गुरु बृजपाल सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
















