आरडब्लूए के निर्वाचित पदाधिकारियों को पार्षद ने किया सम्मन्नित

मनोज गोयल ने जयपुरिया एन्क्लेव आरडब्लूए के निर्वाचित पदाधिकारियों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

गाजियाबाद। कौशाम्बी स्थित जयपुरिया एन्क्लेव के आरडब्लूए के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का रविवार को शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कौशाम्बी निगम पार्षद मनोज गोयल ने निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथग्रहण समारोह में जाकर उनकी सफलता के लिए सम्मानित किया। उन्होंने जयपुरिया एन्क्लेव निवासियों को आश्वासन दिया है कि जो भी सोसाइटी के रूके हुए कार्य है, उन्हें जल्द ही पूरा कराया जाएगा। जयपुरिया एन्क्लेव निवासियों ने निगम पार्षद द्वारा सोसाइटी में कोरोना के दौरान किये गये सराहनीय कार्य के लिए फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया।मनोज गोयल ने इस दौरान आरडब्लूए के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि कोरोना काल में आप सभी के द्वारा किए गये कार्य सराहनीय है। लेकिन अब परीक्षा की घड़ी है और अपने शहर को गाजियाबाद को नंबर 1 बनाने के लिए आप सभी का सहयोग भी जरूरी है। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा भरपूर प्रयास किए जा रहे है। उनके प्रयासों में हमे भी अपना योगदान देना होगा। जिसके लिए सार्वजनिक स्थलों, खाली प्लाटों और इधर-उधर कूड़ा-कचरा ना फेंकें। कचरे को हमेशा नगर निगम की गाडिय़ों या डस्टबिन में ही डालें। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के सफाई कर्मचारी प्रतिदिन सफाई कार्य कर रहे हैं, लेकिन इसमें आमजन का सहयोग भी जरूरी है। जिस प्रकार हम अपने घर की सफाई का ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार अपने आसपास के क्षेत्र की सफाई का भी ध्यान रखना होगा। अगर कोई व्यक्ति इधर-उधर कचरा डालता है, तो उसे ऐसा करने से रोकें क्योंकि स्वच्छता के इस मिशन में सामाजिक भागीदारी एवं दबाव का होना जरूरी है।
अध्यक्ष एसपी सिंह ने पार्षद को विश्वास दिलाया कि शहर को नंबर बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे। साथ ही आसपास के लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान
महासचिव सोभा रानी बर्णवाल, कोषाध्यक्ष एसआर सिंह, उपाध्यक्ष नागराजन कुलरत्न, चुनाव अधिकारी एचए राजलानी, आरसी सिंह, अर्जुन झा, केएल सचदेवा, कार्यकारिणी सदस्य चारू गोयल, ममता कालरा, नीतू जैन, ऊषा गुप्ता, विपुल कपूर, शिव शंकर उपाध्याय बड़ी संख्या में जयपुरिया एन्क्लेव निवासी मौजूद रहे।