तबादले के बाद भी सीट पर डटे हुए थे अधिकारी, CEO ने एक झटके में कर दिया सबको रिलीव

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में जमे 19 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रिलीव कर दिया गया है। ट्रांसफर होने के बाद भी उन्हें अभी तक रिलीव नहीं किया गया था। मामला संज्ञान में आने सीईओ ने इन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रिलीव कर दिया है। सभी से तुरंत प्रभाव से नवीन स्थल पर कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है। एक साथ इतने लोगों को रिलीव करने से प्राधिकरण के कामकाज पर भी प्रभाव पड़ेगा।

ग्रेटर नोएडा। तबादला होने के बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में जमे 19 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रिलीव कर दिया गया है। ट्रांसफर होने के बाद भी उन्हें अभी तक रिलीव नहीं किया गया था। मामला संज्ञान में आने सीईओ ने इन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रिलीव कर दिया है। सभी से तुरंत प्रभाव से नवीन स्थल पर कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है। एक साथ इतने लोगों को रिलीव करने से प्राधिकरण के कामकाज पर भी प्रभाव पड़ेगा। शासन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दर्जनों अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले कर दिए थे।

सभी से नवीन स्थल पर ज्वाइन करने के लिए कहा गया था। लेकिन प्राधिकरण ने कहा था कि जितने कर्मचारी दूसरी जगहों से यहां आएंगे, उतने ही कर्मचारियों को रिलीव किया जाएगा। लेकिन अब प्राधिकरण ने एक साथ 19 अधिकारियों व कर्मचारियों को रिलीव कर दिया। रिलीव होने वालों में डीजीएम सीके त्रिपाठी, एसएम श्यौदान सिंह, एसएम राजीव कुमार, प्रबंधक ब्रह्म सिंह, प्रबंधक, सुभाष चंद्रा, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंधक सुमन भंडारी, प्रबंधक प्रबुद्ध गौतम, प्रबंधक जगदीश चंद्र लोबियाल, प्रबंधक खान बसी, प्रबंधक कैलाश चंद्र भाटी, सहायक प्रबंधक अख्तर अब्बास जैदी, सहायक प्रबंधक सुभाष कुमार व सहायक प्रबंधक पंकज तिवारी शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लेखाकार महेंद्र पाल सिंह, कनिष्ठ सहायक टेकचंद, कनिष्ठ सहायक सुदेश कुमार पाठक, कनिष्ठ सहायक मोईन अहमद व कनिष्ठ सहायक मुनीश कुमार को भी रिलीव कर दिया गया है। अभी जीएम एके अरोड़ा, वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह समेत कई अधिकारी रिलीव किए जाने बाकी हैं। एक साथ इतने कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले से प्राधिकरण का कामकाज प्रभावित होगा। यहां पर पहले से ही कर्मचारियों की कमी है। ऐसे में अब और विपरीत असर पड़ेगा। वहीं, यमुना प्राधिकरण ने एक अधिकारी को छोड़कर सभी को पहले ही रिलीव कर चुका है।

रिलीव होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची
1. श्यौदान सिंह वरिष्ठ प्रबंधक
2. ब्रह्म सिंह प्रबंधक
3. सुभाष चंद्रा प्रबंधक
4. मनोज कुमार प्रबंधक
5. अख्तर अब्बास जैदी सहायक प्रबंधक
6. सुभाष कुमार सहायक प्रबंधक
7. पंकज तिवारी सहायक प्रबंधक
8. सीके त्रिपाठी उप महाप्रबंधक
9. सुमन भंडारी प्रबंधक
10. प्रबुद्ध गौतम प्रबंधक
11. जगदीश चंद्र लोबियाल प्रबंधक 12. खान बसी प्रबंधक
13. कैलाश चंद्र भाटी प्रबंधक
14. महेंद्र पाल सिंह लेखाकार
15. टेकचंद कनिष्ठ सहायक
16. सुदेश कुमार पाठक कनिष्ठ सहायक
17. मोईन अहमद कनिष्ठ सहायक 18. मुनीश कुमार कनिष्ठ सहायक
19 .राजीव कुमार वरिष्ठ प्रबंधक (पूर्व में स्थानांतरित)
20. जितेंद्र कुमार यादव सहायक प्रबंधक
21. वैभव नागर सहायक प्रबंधक