यमुना प्राधिकरण में 1 तहसीलदार और 2 नायब तहसीलदारों की नियुक्ति

ग्रेटर नोएडा। किसानों से जमीन खरीदने के काम में तेजी लाने के लिए यमुना प्राधिकरण में एक तहसीलदार और दो नायब तहसीलदारों की नियुक्ति कर दी गई है। अब जमीन खरीदने का काम तेजी से हो सकेंगा। वहीं, काम में शिथिलता बरतने के आरोप में यमुना प्राधिकरण ने राजस्व निरीक्षक मांगेराम को रिलीव करने का आदेश दिया है। शासन ने एक तहसीलदार और दो नायब तहसीलदार की नियुक्ति यमुना प्राधिकरण कर दी है।

महोबा से मनीष सिंह और बुलंदशहर से सुशील कुमार गुप्ता को यहां भेजा गया है। प्राधिकरण में अब नायब तहसीलदार 4 और तीन तहसीलदार हो गए हैं। इन अधिकारियों के आने से जमीन खरीद के मामलों में तेजी आएगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नियुक्ति से काम में और तेजी आएगी। वहीं, काम में शिथिलता बरतने के आरोप में यमुना प्राधिकरण ने राजस्व निरीक्षक मांगेराम को रिलीव करने की तैयारी की है। काम नहीं होने के चलते सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने मांगेराम को रिलीव करने का आदेश दिया है।