प्राधिकरण ने सेक्टर-32 में फूजी सिल्वरटेक प्रालि को 20 एकड़ जमीन आवंटित की
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह प्रदेश सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में तेजी से काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने सौ प्रतिशत एफडीआई वाली नीति तैयार की तो ने प्राधिकरण ने इस योहजना के तहत पहला आवंटन कर दिया। प्राधिकरण ने फूजी सिल्वरटेक कंक्रीट प्रालि कंपनी को 20 एकड़ जमीन आवंटित कर दी। यह कंपनी यहां पर करीब 150 करोड़ रुपये निवेश करेगी। साथ ही दस महीने में कंपनी अपना उत्पादन शुरू कर देगी। कई और कंपनियों इस नीति के तहत आने के लिए तैयार हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने पहली नवंबर को 100 प्रतिशत विदेशी पूंजी निवेश, फॉर्च्यून 500 और फॉर्च्यून 500 इंडिया वाली कंपनियों के लिए विशेष नीति बनाई है। इस नीति को लागू कर दिया है। इसमें कंपनियों को तमाम तरह की छूट दी जाएगी। नीति बनते ही यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने इस पर काम शुरू कर दिया। इस इलाके में सौ प्रतिशत एफडीआई वाली कंपनियों ने आने की इच्छा जताई। फूजी कंपनी ने इसके लिए इन्वेस्ट यूपी में आवेदन किया। आवंटन के लिए गठित इंपावर्ड कमेटी ने इस आवेदन पर अपनी सहमति जता दी है। कमेटी ने यमुना प्राधिकरण से जमीन आवंटित करने के लिए कह दिया। प्राधिकरण ने कंपनी को सेक्टर-32 में 20 एकड़ जमीन आवंटित कर दी। यह कंपनी 350 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। पहले चरण में 150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां पर प्रीकास्टिंग का काम करेगी। फूजी सिल्वरटेक कंक्रीट प्रालि कंपनी ने गुजरात के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में लगी प्री कास्टिंग बनाई है। अब कंपनी यहां पर अपना विस्तार करेगी।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी , यमुना प्राधिकरण
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-32 में 100 प्रतिशत एफडीआई वाली फूजी सिल्वरटेक कंक्रीट प्रालि कंपनी को 20 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। कंपनी आठ से दस महीने में कंपनी उत्पादन शुरू कर देगी।
















