ग्रेटर नोएडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने और अनलॉक प्रक्रिया में पाबंदियां हटने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने प्रस्तावित कार्यों को अंजाम देने की दिशा में गंभीरता दिखाई है। इसी क्रम में बोर्ड बैठक की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बोर्ड बैठक के लिए पहले 24 जून की तिथि निर्धारित की गई थी। इस तिथि में किन्हीं कारणों से बदलाव कर दिया गया है। यह बैठक अब 26 जून को बुलाई गई है। बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्तावों शामिल किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नरेंद्र भूषण के पिताजी का निधन हो जाने के कारण बोर्ड बैठक की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह बैठक 24 जून को निर्धारित की गई थी। अब बैठक 26 जून को कराई जाएगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड बैठक में ग्रेनो प्राधिकरण का वार्षिक बजट, जेवर एयरपोर्ट का फंड, ग्रामीण विकास सहित तमाम महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाने हैं। प्राधिकरण का वार्षिक बजट पास होने के बाद शहर में विकास की गति को रफ्तार मिल सकेगी। कोरोना संक्रमण के कारण प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। अनलॉक प्रक्रिया में पाबंदियां हटने के बाद प्राधिकरण संबंधित योजनाओं को गति देने के मूड में है। बोर्ड बैठक संपन्न होने से शहर के विकास को गति मिलने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।
















