डकैत अजय कालिया ढेर Noida Police और STF का जॉइंट ऑपरेशन

Noida Police को 2 लाख के इनामी की थी तलाश, डकैत अजय कालिया के खिलाफ दर्ज थे कई मामले

नोएडा। Noida Police और स्पेशल टास्क फोर्स ( STF ) को बड़ी कामयाबी मिली है। Noida Police और STF की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन में कुख्यात डकैत अजय कालिया को ढेर कर दिया। इनामी अपराधी अजय की काफी से तलाश चल रही थी। वह बावरिया गैंग से जुड़ा था।

सेक्टर-20 में Noida Police के साथ मुठभेड़ में अजय का साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में ढेर अजय के विरूद्ध दर्जनभर से मामले पंजीकृत थे। शातिर अजय उर्फ कालिया मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला था। गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार के मुताबिक यूपी एसटीएफ और नोएडा पुलिस को सूचना मिली थी कि बावरिया गैंग के कुछ कुख्यात बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। यह बदमाश नोएडा में होने की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर Noida Police एकाएक सक्रिय हो गई। पुलिस टीम को चेकिंग के दरम्यान सेक्टर-14ए के नाले के पास बाइक पर कुछ संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। एसटीएफ और पुलिस ने भी जबावी कार्रवाई कर गोली चला दी। पुलिस की गोली से बदमाश अजय घायल हो गया।

अजय उर्फ कालिया को गंभीरावस्था में तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि अजय पर जनपद मथुरा में एक लाख, पलवल और अलीगढ़ में 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इस बदमाश ने हाईवे पर वाहनों के टायर पंचर कर लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया है। अजय के 2 साथियों को पूर्व में एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान अलीगढ़ में ढेर कर दिया था। पुलिस का कहना है कि यह बदमाश जेवर थाना क्षेत्र में गैंगरेप, जनपद बुलंदशहर में रेप सहित कई वारदातों में कथित तौर पर संलिप्त था।