Greater Noida Authority – जनता दरबार की शुरुआत

ग्रेटर नोएडा। Greater Noida Authority ने नागरिकों की सुविधा के लिए नई पहल की है। इसके तहत मंगलवार को जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आवंटियों एवं नागरिकों की समस्याओं को सुना गया। प्राप्त समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Greater Noida Authority ने प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को जन-सुनवाई करने का निर्णय लिया है। इसके मद्देनजर मंगलवार को Greater Noida Authority कार्यालय के सभागार में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जन-शिकायतों की सुनवाई की गई। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आवंटियों एवं नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।

जन-सुनवाई में विशेष कार्याधिकारी सचिन कुमार सिंह, एस.पी. शुक्ला, संतोष कुमार, महाप्रबंधक नियोजन मीना भार्गव, महाप्रबंधक परिसयोजना ए.के. अरोड़ा आदि अधिकारी उपस्थित रहे। जन-सुनवाई में नियोजन विभाग के 6, परियोजना विभाग के 4, संपत्ति विभाग के 3, उद्योग विभाग के 2, छह प्रतिशत विभाग के 2 तथा भू-लेख विभाग का 1 आवेदन आया। सभी विभागों में कुल 18 आवेदन पत्र निस्तारण के लिए प्राप्त हुए। 4 आवेदनों का का निस्तारण नियमानुसार तत्काल कर दिया गया है तथा शेष अन्य आवेदन पत्रों का निस्तारण यथाशीघ्र नियमानुसार करा दिया जाएगा। अगली जन-सुनवाई का आयोजन 3 अगस्त को किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आवंटी अपनी समस्याओं के समाधन हेतु Greater Noida Authority कार्यालय में स्थापित हेल्प लाइन सेंटर में दूूरभाष संख्या-0120-2336046, 47,48 एवं 49 पर भी संपर्क कर सकते हैं।