ग्रेटर नोएडा। Greater Noida Authority के कुछ अधिकारी गुरुवार को फील्ड में निकले। इन अधिकारियों ने नागरिकों से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं को जाना। समस्याओं का निदान कराने का आश्वासन दिया गया। अपने बीच अफसरों को पाकर नागरिक भी प्रसन्नचित हो गए। Greater Noida Authority के अधिकारी गुरुवार को Sector Beta One पहुंचे। सेक्टर बीटा वन का दौरा कर जन-समस्याओं को सुना गया। नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं को उठाया।
Greater Noida Authority के महाप्रबंधक अशोक कुमार अरोरा, वरिष्ठ प्रबंधक प्रवीण सलोनीया, प्रबंधक सुरेंद्र भाटी, प्रबंधक प्रभात शंकर, प्रबंधक करण सिंह त्यागी, प्रबंधक बीपी सिंह और प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने Sector Beta One का भ्रमण किया। इस दरम्यान एक्टिव सिटीजन टीम के सक्रिय सदस्य हरेंद्र भाटी ने Greater Noida Authority के अफसरों को बारातघर, सड़क, पार्क आदि समस्याओं से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि बारातघर में पानी के रिसाव के कारण सीलन की समस्या उत्पन्न हो रही है।
Sector Beta One की अधिकांश सड़कों की हालत खराब है। सभी पार्कों में कुर्सियां व झूले टूटे हैं। इसके अलावा कुछ नागरिकों ने अपने भवन के आगे निर्मित वाटर ड्रेन बंद कर रखे हैं। नतीजन सड़कों पर जलभराव की स्थिति रहती है। इन्हें खुलवाने की जरूरत है ताकि पानी की निकासी हो सके। Sector Beta One में अधिकांश तार फेंसिंग टूटी पड़ी हैं। शहीद बिस्मिल्लाह पार्क की लाइट खराब होने से वहां अक्सर असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं। सेक्टर की सड़कों पर अतिक्रमण के अलावा अन्य समस्याओं की भी जानकारी दी गई। Greater Noida Authority के अधिकारियों ने इन समस्याओं के शीघ्र निदान का भरोसा दिया। मेंटेनेंस के संबंध में ठेकेदारों को चेतावनी भी दी गई।
















