Greater Noida Authority – देगा विकास कार्यों को रफ्तार

Greater Noida Authority द्वारा खर्च किए जाएंगे 61 करोड़, जारी किए गए टेंडर

ग्रेटर नोएडा। शहर में विकास कार्यों को जल्द रफ्तार मिलेगी। इससे नागरिकों को लाभ मिल सकेगा। Greater Noida Authority ने इस संबंध में 31 टेंडर जारी किए हैं। इन टेंडर की लागत करीब 61 करोड़ रुपए है। निर्माण एवं रख-रखाव संबंधित यह टेंडर निजी फर्मों को दिए जाएंगे। 2 माह में जरूरी प्रक्रिया को निपटा कर कार्य आरंभ करा देने की तैयारी चल रही है। कोरोना काल में विकास कार्यों पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। लॉक डाउन के कारण सभी कार्य रोक दिए गए थे। फिलहाल कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अनलॉक प्रक्रिया में कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में Greater Noida Authority ने तैयारियां तेज कर दी हैं। Greater Noida Authority के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नरेंद्र भूषण के नेतृत्व में विकास कार्यों के टेंडर जारी किए गए हैं। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-32, 33, पाई- 1, 2, सेक्टर-36, 37, सिग्मा-1, 2, 3 व 4, सेक्टर ईटा-1, 2, ओमिक्रान-1, 1ए, 2, 3, जू-1, जू-2, जू-3, म्यू-1, 2, सेक्टर-पी-1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, सेक्टर चाई-3, 4, फाई-3, 4, आईटी सिटी, भागमलपुरम एवं ईकोटेक-6, व 7 के लिए यह टेंडर निकाले गए हैं। इसके तहत पेयजल की पाइप लाइन का 3 वर्ष का अनुरक्षण कार्य शामिल है। इसके अलावा हैबतपुर, चिपियाना बुजुर्ग, सादोपुर, रूपवास गांव में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग टाइल्स, श्मशान घाट आदि के कार्य कराए जाने हैं। सेक्टर बीटा-2 में सामुदायिक केंद्र की मरम्मत, सेक्टर-3 में सड़क का रिसरफेसिंग का कार्य किया जाएगा।

Greater Noida Authority के अधिकारियों का कहना है कि मलकपुर, इटेहरा व खैरपुर गुर्जर में आबादी भूखंडों का अवशेष विकास कार्य कराए जाएंगे। सेक्टर पी-3 में सड़क रिसरफेसिंग कार्य, सेक्टर ईकोटेक-3 सीएंडडी प्लांट की चारदीवारी का निर्माण और 80 मीटर चौड़ी कासना रोड एवं जीआईएमएस रोड के साथ आरसीसी ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा। स्मार्ट विलेज अमीनाबाद उर्फ नियाना में विकास कार्य कराए जाएंगे। सर्विस रोड पर लगे पेड़-पौधे एवं लॉन का 3 वर्ष तक अनुरक्षण कार्य भी इसमें शामिल है। इन कार्यों के संपन्न होने से नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। 2 माह के भीतर जरूरी प्रक्रिया पूर्ण कर प्रस्तावित कार्य प्रारंभ करा दिए जाएंगे।