Greater Noida Authority ( ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण) के ओएसडी सचिन कुमार सिंह ने चिपयाना में बनने वाले केंद्र का लिया जायजा। चिपयान स्थित इस केंद्र में एक बार में 100 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण की कोशिश से क्षेत्र में 6 सेंटर बनाये जाये।
उदय भूमि ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। युवाओं को हुनरमंद बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की संयुक्त पहल से ग्रेटर नोएडा में जल्द चौंथा कौशल विकास केंद्र खुलेगा। Greter Noida क्षेत्र में अब तक तीन कौशल विकास केंद्र खोले जा चुके हैं और चौथा केंद्र आईटीआई मेन रोड चिपियाना बुजुर्ग में जल्द शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। चिपयान स्थित इस केंद्र में एक बार में 100 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। Greater Noida Authority के ओएसडी सचिन कुमार सिंह ने मंगलवार को चिपियाना बुजुर्ग में बने केंद्र का जायजा लिया। ओएसडी ने वहां की तैयारियों का जायजा लिया और स्टाफ से बातचीत की।
Greater Noida Authority के CEO नरेंद्र भूषण की कोशिश से Greater Noida क्षेत्र में 6 सेंटर बनाये जाये। प्राधिकरण और कौशल विकास निगम की संयुक्त प्रयास से पहला केंद्र सेक्टर अल्फा वन के ट्रेडिक्स टॉवर में, दूसरा गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, मुबारकपुर (सूरजपुर) में और तीसरा केंद्र नॉलेज पार्क थ्री में शुरू हो चुका है। ट्रेडिक्स टॉवर स्थित केंद्र में एक बार में 100 बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, मुबारकपुर में टेलीकॉम सेक्टर में 330 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और नॉलेज पार्क थ्री के केंद्र में 210 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब चौथा कौशल विकास केंद्र नोएडा आईटीआई मेन रोड, चिपियाना बुजुर्ग (इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रेड) में इसी माह शुरू होने जा रहा है। इसके बाद नॉलेज पार्क टू स्थित जीएनआईओटी कैंपस व उद्योग केंद्र वन में कौशल विकास केंद्र शुरू करने की योजना है। सभी छह केंद्रों के शुरू हो जाने पर एक बार में 1170 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।
















