आईटी क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, भूखंड योजना लॉन्च

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ऑनलाइन करें आवेदन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब आईटी क्षेत्र को बढ़ावा देने की कवायद में जुट गया है। इसके चलते आईटी/आईटीईएस एवं डाटा सेंटर के लिए भूखंडों की योजना निकाली गई है। इस योजना में कुल 18 भूखंड रखे गए हैं। इन भूखंडों का आवंटन निवेश मित्रा से ऑनलाइन किया जाएगा। इस योजना में 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करने की छूट है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) दीप चंद्र ने बताया कि आईटी क्षेत्र के तहत आईटी/आईटीईएस एवं डाटा सेंटर के लिए 18 भूखंडों की योजना लॉन्च की गई है। इसमें इच्छुक उद्यमी 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। योजना का ब्रोशर, नियम व शर्तें, भूखंडों की सूची एवं अन्य विवरण ग्रेनो प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। योजना में आवंटित होने वाले भूखंड सेक्टर नॉलेज पार्क-5, टेकजोन-2 व टेकजोन में उपलब्ध हैं। भूखंडों का क्षेत्रफल कम से कम एक एकड़ से लेकर 28 एकड़ तक है। एसीईओ दीप चंद्र के मुताबिक भूखंड पर 7 करोड़ रुपए प्रति एकड़ निवेश करना अनिवार्य होगा।