नोएडा। कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नोएडा इससे अछूता नहीं है। यहां भी रोजाना कोरोना की चेन बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण भी गंभीर है। कोरोना संक्रमण की तेजी गति को देखकर नोएडा प्राधिकरण ने सैनेटाइजेशन का काम भी तेज कर दिया है।
नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को 2 दर्जन से ज्यादा सेक्टर-सोसाइटी में होंडा स्प्रे, बैट्री स्प्रे व हैंड स्प्रे मशीनों के जरिए सैनेटाइजेशन कराया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-5, 14ए, 15, 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 27, 37, 49, 62, 77, 78, 79, 82, प्राधिकरण के सेक्टर-29 स्थित कार्यालय, 99, 100, 105, 120, चौड़ा रघुनाथपुर के अलावा जलवायु विहार सोसाइटी, प्रतीक विस्टेरिया, सुपरटेक नार्थ आई, महागुन मार्डन, गौर स्पोर्ट्स, ग्रीन व्यू अपार्टमेंट, आम्रपाली सिलिकॉन सिटी, आदित्य अर्बन कासा समेत कई और सोसाइटी में सैनेटाइजेशन कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस बार टैंकरों के पानी में केमिकल मिलाकर छिड़काव कराने के बजाए स्प्रे मशीनों से काम कराया जा रहा है।
















