नोएडा। शहर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सैनिटाइजेशन का काम जोरों पर चल रहा है। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी के निर्देश पर प्रतिदिन आवासीय सेक्टरों, गांवों और हाउसिंग टावरों में साफ-सफाई एवं सैनिटाजेशन कराया जा रहा है। रविवार को भी विभिन्न सेक्टरों, गांवों और हाउसिंग सोसाइटियों में यह प्रक्रिया चली। इस दौरान नागरिकों से कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करने की अपील की जा रही है। नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि आगे भी सैनिटाइजेशन का काम जारी रहेगा। नोएडा शहर सोमवार से अनलॉक होने जा रहा है। वीकेंड लॉकडाउन हटाया नहीं गया है। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान शहर में विशेष स्वच्छता अभियान एवं सैनिटाइजेशन का काम कराया जाएगा।
















