-पौधे लगाना अपनी आदत में शुमार करें : विवेक कुमार
ग्रेटर नोएडा। चिपियाना बुजुर्ग स्थित कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए। साथ ही पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया। स्कूल के चेयरमैन विवेक कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें वृक्षों की महत्ता और हमारे जीवन पर वृक्षों के प्रभाव के विषय में अवगत कराते हुए कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। लगातार होते वृक्ष कटाव को देखते हुए यह मुहिम काफी आवश्यक है। सभी को एकजुट होकर इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। पौधों के बिना जीवन असंभव है। पेड़ पौधों से ही हमें प्राण वायु प्राप्त होती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना अपनी आदत में शुमार करें। सुविधानुसार जब भी मौका मिले, एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी नियमित रूप से देखाभाल करें। पौधा केवल हमें आक्सीजन देकर जीवन देता है, बल्कि बहुत सी जरूरतों की पूर्ति भी करता है। प्रधानाचार्य रितु चौधरी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए जागरुक किया। जिस तरह से वातावरण दूषित हो रहा है। उसे दूषित होने से बचाने के लिए अधिक अधिक पौधारोपण किए जाने की जरूरत है। इसमें सामाजिक संगठन अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा जो भी पौधे लगाए गए हैं, उनकी निरंतर देखभाल की जाएगी। अच्छी तरह से देखभाल करने वाले बच्चों को खास अवसर पर सम्मानित भी किया जाएगा। जिससे बच्चें की पौधारोपण करने के बाद उनकी निरंतर देखभाल करने की आदत बन सके।

उन्होंने बच्चों का ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने अन्य को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूली बच्चें एवं शिक्षकों ने फलदार एवं छायादार 21 पौधे लगाए। इस मौके पर राशमोहित आपता, पायल, माधव, अर्पण, शशि, शिवानी, साक्षी, अंतरा, संध्या, वंश, शमिनी, दीक्षा तमिबा, अनिता, हर्ष, रोहित, आशुतोष सोनू, आंशिक, शशांक इत्यादि छात्र-छात्राओं ने पौधा रोपण अभियान में भाग लिया। पौधरोपण कार्यक्रम को सफल तरीके से संचालन करने में मनमोहन, पूनम, तान्या, ममता, ममतेश शिक्षका-शिक्षिका का योगदान रहा।
















