उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना की प्रगति में नोडल अफसर शैलेंद्र भाटिया की भूमिका बेहद अहम रही है। यमुना प्राधिकरण के एसीईओ के रूप में कार्यरत भाटिया ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने में पर्दे के पीछे रहकर निरंतर सक्रिय योगदान दिया। परियोजना से जुड़ी लगभग हर महत्वपूर्ण फाइल उनकी टेबल से होकर गुजरी है, जिससे उनकी जिम्मेदारी और प्रभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सैद्धांतिक सहमति हासिल करने से लेकर साइट क्लियरेंस, ग्लोबल टेंडरिंग प्रक्रिया, विभिन्न एग्रीमेंट्स और निर्माण कार्य की निगरानी तक, हर चरण में उन्होंने समन्वय और पारदर्शिता सुनिश्चित की। उनकी कार्यशैली में उत्साह, तत्परता और निर्णय लेने की क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, जिसने परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने में मदद की। आज भी शैलेंद्र भाटिया नोडल अफसर के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल बनाकर काम को गति दे रहे हैं।
नोएडा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का हब बनाने के लक्ष्य में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल बनाकर काम को गति दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में विभागीय समन्वय मजबूत हुआ है, जिससे परियोजना के विभिन्न चरणों में आने वाली चुनौतियों का समाधान समय पर संभव हो पाया। नोएडा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का हब बनाने के लक्ष्य में उनकी भूमिका को एक मजबूत स्तंभ के रूप में देखा जा रहा है।
















