ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने जब्त किए 31 यूनिपोल
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध यूनिपोल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर 31 यूनिपोज जब्त कर लिए गए हैं। सेक्टर-1, 2 व 3 में यह कार्रवाई की गई है। विभागीय अधिकारियों का साफ कहना है कि अवैध प्रचार सामग्री को बढ़ावा देने नहीं दिया जाएगा।
शहर में जगह-जगह अवैध तरीके से यूनिपोल लगा दिए गए हैं। इससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अब अवैध यूनिपोल के खिलाफ एक्शन लेना आरंभ कर दिया है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने सेक्टर-1, 2 व 3 में विभिन्न स्थानों से 31 यूनिपोल जब्त कर लिए। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ सिटी चौक के पास पुलिस चौकी है। ग्रेनो प्राधिकरण के कॉल सेंटर को मंगलवार की रात सूचना मिली कि सेक्टर-1, 2 व 3 में अलग-अलग स्थानों पर यूनिपोल के ढेर लगे हैं। इस पर प्रोजेक्ट विभाग के डीजीएम केआर वर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रबंधक एन.के. जैन व प्रबंधक चेतराम सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने सभी अवैध यूनिपोल को जब्त कर लिया।
ग्रेनो प्राधिकरण की टीम बुधवार को तड़के 4 बजे तक इस कार्रवाई में मशगूल रही। यूनिपोल जब्त करने की कार्रवाई रूकवाने की भरसक कोशिश की गई, मगर प्राधिकरण की टीम ने किसी की नहीं सुनी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध या जर्जर यूनिपोल नजर आने पर आप हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल कर सूचना दे सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0120-2336046, 47 48 व 49 पर कॉल करने की सुविधा है। जबकि मोबाइल नंबर 8800203912 पर व्हाट्स एप मैसेज किया जा सकता है।
















