YEIDA Plot Scheme 2022 एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना होगा पूरा, यमुना प्राधिकरण ला रहा है आवासीय भूखंडों की योजना

YEIDA Plot Scheme 2022 योजना के तहत 60 मीटर से लेकर 2000 मीटर तक के भूखंड के लिए कर सकेंगे आवंटन, बुधवार को योजना होगी लांच

उदय भूमि ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। यदि आप यमुना सिटी में एयरपोर्ट के पास घर बसाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। यमुना प्राधिकरण जेवर एयरपोर्ट के पास आवसीय भूखंडों की योजना YEIDA Plot Scheme 2022 ला रहा है। भूखंड 60 मीटर से लेकर 2000 वर्गमीटर तक के हैं। यमुना प्राधिकरण द्वारा बुधवार को योजना लांच की जाएगी। 477 भूखंडों की योजना में 7 अक्टूबर तक लोग आवेदन कर सकेंगे। लकी ड्रा के जरिये भूखंडों का आवंटन होगा। 15 नवंबर को भूखंड योजना का ड्रा होगा। YEIDA Plot Scheme 2022 योजना में शामिल प्लाट यमुना सिटी के सेक्टर 16, 17, 18, 22 डी और 20 में स्थित हैं। प्लाट के लिए आवेदन करने वालों को यमुना प्राधिकरण जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी वह घर बैठकर ऑनलाइन स्कीम में आवेदन कर सकेंगे। भूखंडों की कीमत का भुगतान करने के लिए अलग-अलग विकल्प मिलेगा। लेकिन ड्रा में एकमुश्त भुगतान करने वाले आवेदकों को वरीयता दी जाएगी।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि आवासीय भूखंडों की योजना YEIDA Plot Scheme 2022 बुधवार को लांच कर दी जाएगी और लोग आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में 60 वर्ग मीटर से लेकर 2000 वर्ग मीटर तक के 477 भूखंड हैं। योजना में आवेदन करने के लिए एक महीने तक का समय दिया गया है। लोग 7 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में भी यमुना प्राधिकरण ने भूखंडों की स्कीम लेकर आई थी। भूखंडों की नई स्कीम में पुराने स्कीम के लेफ्ट भूखंडों और नये भूखंडों को शामिल किया गया है। कया जा सकता है। ड्रा के जरिए आवंटन किया जाएगा।

YEIDA Plot Scheme 2022 –

भूखंड का आकार  भूखंडों की संख्या
(मीटर में)  
60               16
90               19
120             262
162              40
200              67
300               56
500               5
1000             8
2000              4

प्राधिकरण की YEIDA Plot Scheme 2022 स्कीम की महत्वपूर्ण बातें
-आवासीय भूखंड योजना में 60 वर्ग मीटर से 2000 वर्ग मीटर तक के होंगे भूखंड।
-योजना में अलग-अलग साइज के भूखंडों की कुल संख्या 477 है।
-योजना बुधवार को लांच होगी और 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिलेगा।
-भूखंडों की कीमत का भुगतान करने के लिए अलग-अलग विकल्प मिलेंगे। एकमुश्त और किश्तों में भी भुगतान का ऑप्शन होगा।
-एकमुश्त भुगतान करने वाले आवेदकों को भूखंड आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी।
-50 प्रतिशत राशि का एकमुश्त और शेष 50 प्रतिशत का किस्तों में भुगतान करने वालों को दूसरी वरीयता मिलेगी।
-तीसरे विकल्प के तहत 30 प्रतिशत एकमुश्त और 70 प्रतिशत राशि किस्तों में भुगतान करने वालों को ड्रा में सबसे अंत में मौका मिलेगा।

YEIDA Plot Scheme 2022 – कैसे कर सकेंगे आवेदन
यमुना प्राधिकरण की भूखंड योजना YEIDA Plot Scheme 2022 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉगिन करने का ऑप्शन मिलेगा। लॉगिन पर क्लिक करने के बाद आपको अप्लीकेशन फार्म दिख जाएगा। फार्म में सारी जानकारी भरने के बाद सेव करें और नेक्ट टैब पर क्लिक करें। यह प्रक्रिया पूरी करने पर अप्लीकेशन सेव हो जाएगा। इसके बाद आॅनलाइन रिसिप्ट मिलेगा। रिसिप्ट में आवेदन नंबर रहेगा। इसी नंबर को लकी ड्रा में शामिल किया जाएगा।