यमुना प्राधिकरण के जीएम आशीष कुमार सिंह के भाई की श्रद्धांजलि सभा कल

  • ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी 3 के सामुदायिक केंद्र में दोपहर 12 बजे से होगी श्रद्धांजलि सभा

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के महाप्रबंधक ( जीएम ) आशीष कुमार सिंह के छोटे भाई एवं सीनियर पीसीएस अधिकारी जयशंकर शाही के बहनोई प्रवीण कुमार सिंह का 25 अगस्त 2024 को आकस्मिक निधन हो गया था। दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए कल ( शनिवार ) 7 सितंबर 2024 को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 स्थित सामुदायिक केंद्र में श्रद्धांजलि सभा होगी। सभा में दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी और श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया है।

यमुना प्राधिकरण के जीएम आशीष कुमार सिंह एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी नवीन कुमार सिंह के छोटे भाई प्रवीण कुमार सिंह का आकस्मिक निधन हो गया था। प्रवीण कुमार सिंह पीसीएस अधिकारी थे और वह सहकारिता विभाग फेडेक्स में बतौर डीजीएम तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती लखनऊ में थी। उनके निधन से पूरे परिवार एवं रश्तेदारों को गहरा आघात लगा है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बरौली गांव के रहने वाले प्रवीण कुमार सिंह सरकारी सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी आगे रहते थे। शनिवार को उनकी आत्मा की शांति के लिए ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी 3 में श्रद्धांजलि सभा होगी। श्रद्धांजलि सभा दोपहर 12 से शुरू होगी। जबकि शाम 6 बजे से ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया है। इस दुख की घड़ी में उदय भूमि परिवार शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता है।