ग्रेनो प्राधिकरण की जल अदालत 15 अप्रैल को

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा 15 अप्रैल को जल अदालत आयोजित की जाएगी। इस दरम्यान पेयजल बिल से संबंधित समस्याओं का निदान किया जाएगा। भवन स्वामी इसका लाभ उठा सकते हैं। अभी तक सेक्टर के आधार से जल अदालत में सुनवाई होती थी, मगर अब इसमें बदलाव किया गया है। 15 अप्रैल को प्रस्तावित जल अदालत में व्यावसायिक, आईटी, संस्थागत एवं औद्योगिक इकाइयों के सभी आवंटी अपनी समस्या को उठा सकेंगे। इसके अलावा 5 मई को आवासीय, बिल्डर्स एवं ग्रुप हाउसिंग, 20 मई को व्यावसायिक, आईटी, संस्थागत एवं औद्योगिक इकाइयों के आवंटी और 3 जून को आवासीय, बिल्डर्स एवं ग्रुप हाउसिंग के आवंटियों की समस्याओं को सुना जाएगा। ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जल अदालत के जरिए आवंटियों को काफी राहत मिलेगी।