HCL कंपनी के अधिकारी की मौत का क्या है राज ?

ग्रेटर नोएडा। हाउसिंग सोसाइटी में फ्लैट के भीतर नामचीन HCL कंपनी के डिप्टी मैनेजर का शव मिलने से एकाएक हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन के बाद सड़ी-गली अवस्था में बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच चल रही है।

सूरजपुर कोतवाली अंतर्गत पैरामाउंट फ्लोरा सोसाइटी में यह घटना प्रकाश में आई है। पुलिस के मुताबिक पैरामाउंट सोसाइटी में सुमित डोगरा (35) रहते थे। वह HCL कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थे। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद निवासी सुमित काफी समय से अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। फ्लैट के भीतर से उनका शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला है। फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। रेजीडेंट्स ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। तदुपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है।

HCL कंपनी के डिप्टी मैनेजर की मौत के पीछे आखिर क्या कारण हो सकते हैं, यह अभी साफ नहीं है। उधर, हाउसिंग सोसइटी में इस घटना पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दे दी है।