यमुना प्राधिकरण : फ्लैट की स्कीम लॉन्च

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की फ्लैट स्कीम घोषित हो गई है। यह स्कीम लॉन्च कर दी गई है। इसमें पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर आवंटन किया जाएगा। आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों की योजना जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।

यमुना प्राधिकरण ने स्वतंत्रता दिवस पर फ्लैट की योजना लॉन्च की है। इसके तहत सेक्टर-22 डी में फ्लैट का आवंटन किया जाएगा। पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर फ्लैटों का आवंटन होगा। इस योजना में 2 तरह के फ्लैट हैं। इसमें वन बीएचके और 2 बीएचे फ्लैट हैं। वन बीएचके 54.75 वर्ग मीटर और टू बीएचके फ्लैट 99.86 वर्ग मीटर का है। वन बीएचके 4 मंजिला और टू बीएचके फ्लैट 16 मंजिला हैं। यमुना प्राधिकरण आवंटन के बाद 2 साल के लिए रख-रखाव शुल्क वसूल करेगा। वन बीएचके के लिए 1 लाख और टू बीएचके के लिए डेढ़ लाख रुपये लेगा।

यमुना प्राधिकरण सेक्टर-18 में व्यावसायिक भूखंडों की योजना लाएगा। सेक्टर-18 में 100 मीटर चौड़ी रोड के किनारे 25 एकड़ व्यावसायिक भूमि है। वहां पर छोटे भूखंडों की योजना लाने की तैयारी है। इसमें 50 वर्ग मीटर से 300 वर्ग मीटर तक यह भूखंड होंगे। जल्द यह योजना लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा आवासीय भूखंडों की योजना आएगी। इसके लिए भी नियोजन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भूखंड की संख्या और सेक्टर अभी नहीं बताए गए हैं। जल्द इस पर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुणवीर सिंह के मुताबिक फ्लैट की योजना लॉन्च कर दी गई है। जल्द व्यावसायिक और आवासीय भूखंडों की योजना लॉन्च की जाएगी।

फ्लैट की श्रेणी   साइज      संख्या    अनुमानित मूल्य
वन बीएचके      54.75    522        23.44
टू बीएचके        99.86   393         35.13
(साइज वर्ग मीटर और मूल्य लाख रुपये में है)