गांवों को सैनेटाइज्ड करा रहा यीडा

ग्रेटर नोएडा। कोराना वायरस संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने गांवों में सेनेटाइजेशन अभियान तेज कर दिया है। दर्जनभर से अधिक गांवों को मंगलवार को सेनेटाइज किया गया। प्राधिकरण की टीमें दिनभर काम करती रहीं। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया प्राधिकरण की टीमों ने मंगलवार को फलैदा बांगर, खाजूपुर, नीमका शाहपुर, पारसौल, मुतैना, मिजार्पुर, निलौनी, रौनीजा, चक जलालाबाद, आछेपुर, चांदपुर, पचोकरा, नगला श्रीगोपाल, नगला पदम, रामपुर खादर, अनवरगढ़, गुनपुरा, जौनचाना, मकसूदपुर, नगला चांदन, नगला कंचन, मुकीमपुर शिवारा व रामनेर सेनेटाइजेशन अभियान चलाया। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्र को 8 जोन में बांट दिया है। इसके अलावा प्रत्येक जोन के लिए अफसर की तैनाती कर दी है। इन सबकी निगरानी के लिए सुपर जोनल अफसर तैनात किए गए हैं। प्राधिकरण अपने अधीन आने वाले 96 गांवों को 8 जोन में बांटकर सेनेटाइजेशन करा रहा है। यह अभियान कोरोना महामारी को रोकने के लिए किया गया है।