Congress Protest – हापुड़ से लेकर गाजियाबाद तक बैलगाड़ी पर विपक्ष

Congress Protest – पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस और रालोद का जोरदार प्रदर्शन, बैलगाड़ी पर यात्रा करके पेट्रोल पदार्थ की कीमतों में हो रहे बेतहासा वृढ़ि का किया विरोध। हापुड़ में कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी पर बैठ कर सेकी रोटियां। गाजियाबाद में कांग्रेस निकाला विरोध रैली। कलक्ट्रेट पर लोकदल का प्रदर्शन। सभी प्रदर्शनकारियों ने कहा जब से भाजपा आई तब से बेतहाशा हुई महंगाई।

हापुड/ गाजियाबाद। सोमवार को कांग्रेस जनों ने पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में हापुड़ में विभिन्न जगहों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जनों ने नगरपालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा से प्रदर्शन शुरू करते हुए गोल मार्किट, पुराना बाजार, सरार्फा बाजार होते हुए सिकंदर गेट तक पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बैलगाड़ी के साथ विरोध प्रदर्शन यात्रा निकाली और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। महिला कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने बुग्गी में बैठकर लकड़ी के चूल्हे से रोटियां सेकी, तो वही कांग्रेस के युवा कार्यकतार्ओं ने बैलगाड़ी में बाइक के साथ जोरदार प्रदर्शन कर पेट्रोल डीजल के दाम कम करने की मांग की। congress-protest-hapur

पूर्व विधायक बोले मुकदर्शक बनी सरकार
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पेट्रोल और डीजल कभी इतना महंगा नहीं हुआ जितना महंगा आज की मौजूदा सरकार के समय में लोगों को मिल रहा हैं। देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम शतक लगा चुके हैं। लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे मूकदर्शक बनकर बैठी हुई हैं। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जो घरेलू गैस सिलिंडर गृहणियों को 350 रुपए में मिला करता था आज वही गैस सिलिंडर 834 रुपए में लोगों को मिल रहा हैं। जो कि आम जनता के साथ सरासर एक लूट हैं। आज भाजपा की सरकार में हर समाज का व्यक्ति अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा हैं। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि आम जनता के हितों की आवाज को उठाने के लिए आज कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ आम जनता की लड़ाई लड़ रहा हैं। कांग्रेस पार्टी देश की आम जनता के साथ खड़ी हैं और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तत्पर हैं।

हापुड़ में प्रदर्शन में ये लोग हुए शामिल
पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, प्रदेश सचिव सेवादल अंकित शर्मा, एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी, एससी विभाग कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका शर्मा, विधि विभाग कांग्रेस जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह एडवोकेट, अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस जिला चेयरमैन ऐजाज अहमद, अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस शहर अध्यक्ष हसन आतिफ, ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी, सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष निसार पठान खान, शहर उपाध्यक्ष अमित सैनी, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, जिला सचिव यशपाल सिंह ढिलौर, सेवादल उपाध्यक्ष राजमोहन सिंह रौतेला, पूर्व शहर मीडिया प्रभारी गौरव आर.के.गर्ग, शहर सचिव तारेश्वर त्यागी, शहर सचिव भरतलाल शर्मा, विकास त्यागी, सचिन गोस्वामी, मयंक त्यागी, वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम आढ़ती, सुखपाल गौतम, अमित कुमार एडवोकेट, इरफान कुरैशी, फरदीन, कुसुमलता, शादाब सैफी, एहतेशाम कुरैशी, अरूण चौधरी, मोहम्मद परवेज, जावेद चौधरी, लोकेश बरवाल, लोकेश कुमार, मैनुद्दीन आरिमा, रतनलाल पार्चा, समीर चौधरी, मेहराज अब्बासी, आदिल सैफी, दानिश, शकील अंसारी, जमील अहमद, आफताब, राजू भाटी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

congress-protest-ghaziabadगाजियाबाद में बैलगाड़ी पर सवार हुए कांग्रेसी ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष लोकेश चौधरी के नेतृत्व में डीजल पेट्रोल व बढ़ती महंगाई के खिलाफ बैलगाड़ियों पर बैठकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाये। लोकेश चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई चरम पर है। ऐसे कैसा राजा हो सकता है जिसकी प्रजा भूखे पेट सोती है और खून के आंसू पी रही है। प्रदर्शनकारियों में अजय वर्मा प्रदेश प्रवक्ता, वीर सिंह चौधरी प्रदेश सचिव, अरविंद शर्मा, विकास खारी, पार्षद विजय गोयल, पार्षद पति चेतन यादव, पार्षद अशोक धनक (पहलवान), बलराज सिंह चावड़ा, सतनाम सिंह, अशोक पहलवान, आशुतोष गुप्ता, प्रेमप्रकाश चीनी, अमित यादव, कपिल यादव, मोहम्मद जाकिर अली सैफी पार्षद, मनीष सिंघल, शशि पांडे, दिनेश अग्रवाल, कृष्णवीर सिंह चौधरी, एडवोकेट मोनू, अजय बढ़ाना, राजीव गुप्ता, विमल मेहता, अरुण शर्मा, बबलू उर्फ सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर बैल गाड़ियों के द्वारा प्रदर्शन किया और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की।

RLD-Protest-Ghaziabadरालोद ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन
पेट्रोल-डीजल,गैस सिलेंडर समेत अन्य सामानों के लगातार बढ़ते रेट समेत अन्य समस्याओंं को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी एवं महानगर अध्यक्ष अरूण चौधरी भुल्लन के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता अरुण दहिया,सुमित चौधरी,सोनू,रविंद्र चौधरी, ललित सैन,डॉ.रेखा चौधरी,ममता चौधरी,आधार चौधरी, राम भरोसे मौर्य,जगत सिंह,पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन चौधरी,सतेंद्र तोमर आदि बड़ी सं या में रालोद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के सामने धरना स्थल पर प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए। लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे। यहां पर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट सेकेंड विनय कुमार सिंह को सौंपा। रालोद के महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन ने कहा कि गन्ना किसानों का ब्याज समेत भुगतान तत्काल करने की मांग है। डीजल और पेट्रोल,रसोई गैस के दाम बढ़ोतरी को रोका जाए। किसानों को 300 यूनिट बिजली फ्री उपलब्ध कराई जाए। खाद्य पदार्थों के दामों को तुरंत नियंत्रित किया जाए। बेरोजगारी दूर करने के लिए खाली पड़े पदों को तुरंत भरा जाए। कोरोना संकट के दौरान छोटे कारोबारियों के बिजली के बिल माफ किए जाएं। कोरोना के दौर में अपनों को खोने वाले परिवारों की आर्थिक मदद की जाए। पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने वालों की न्यायिक जांच कर उनके खिलाफ स त कार्रवाई की जाए। मोदी शुगर मिल के किसानों को 300 करोड़ रुपए का भुगतान तत्काल करने आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।