राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र ने की बिहार की उप मुख्यमंत्री से मुलाकात

-ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग

पटना। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग को लेकर हमेशा अग्रसर रहने वाले अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र का देश-विदेश के मंत्रियों के साथ मुलाकात का दौर जारी है। पटना में बिहार की उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी से राष्ट्रीय महामंत्री ने मुलाकात की।
रविवार सुबह अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र बाबा बैद्यनाथधाम (झारखण्ड) में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद पटना में बिहार की उप-मुख्यमंत्री रेणु देवीजी के निवास पर मुलाकात की। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन को लेकर घंटो वार्ता का दौर चला। ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री निरंतर सक्रिय हैं। करीब 6 माह पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री बिहार की उप-मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके है। आज की वार्ता से एक उम्मीद जगी है कि शायद उप-मुख्यमंत्री बिहार में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड पर संस्तुति मिल जाए।राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने बताया कि ब्राह्मणों का गौरवशाली इतिहास रहा है। दधीचि से लेकर चाणक्य और तुलसीदास आदि मनीषियों ने विश्व का मार्गदर्शन किया है। ब्राह्मणों का इस्तेमाल वोट बैंक के रूप में होता आया है। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। जो सरकार ब्राह्मणों का सम्मान करेगी उन्हीं को राज्य करने का हक है। इस समय देश में ब्राह्मण समाज कई समस्या से जूझ रहा है। ब्राह्मण समाज की आवाज को बुंलदी के साथ उठाया नही जा रहा है। पुरजोर तरीके से उठाया नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के साथ अन्य राज्यों में भी ब्राह्मण समाज कल्याण बोर्ड के गठन की जरूरत है ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति इस बोर्ड के जरिए अपनी समस्या का समाधान करा सके।

उन्होंने कहा आए दिन ब्राह्मण समाज पर हो रहे अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। न्याय के लिए ब्राह्मण समाज को दर-दर की ठोकर खाना पड़ता है और उसके बाद भी उसे न्याय नही मिलता है। अगर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए तो पीडि़त ब्राह्मणों को जल्द न्याय मिल सकेगा। यह मांग कई दशक से उठाई जा रही है। ब्राह्मणों ने समय-समय पर अपनी काबिलियत को सिद्ध किया है। इसके बावजूद इस समाज को वह सम्मान और हक नहीं मिल पाया है, जिसका वह हमेशा से हकदार रहा है। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समाज की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन बहुत ही दयनीय होती जा रही है। जिसका बुरा असर जीविका पर भी पड़ा है, लेकिन सवर्ण होने के नाते उन्हें सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिल रही है। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना होने से ब्राह्मण समाज की स्थिति में भी सुधार आएगा। राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि कई घंटे चली वार्ता के बाद बिहार की उप-मुख्यमंत्री रेणु देवीजी ने जल्द बोर्ड का गठन करने का आश्वासन दिया है, जल्द ही बिहार इसका गठन होने की संभावना है।

बता दें कि ब्राह्म्मण समाज के उत्थान के लिए अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। ब्राह्मण समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को सभी जरूरी मंचों पर समय-समय पर उठाया जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर चुके है। हाल ही में वह ब्राह्म्मण समाजहित के लिए 5 दिवसीय दौरे पर नेपाल के पीएम, सांसदों से मुलाकात की थी। इससे पूर्व बिहार की उप-मुख्यमंत्री रेणु देवजी ने ब्राह्म्मण समाज के उत्थान के लिए राष्ट्रीय महामंत्री के साथ अपने आवास पर वार्ता कर चुकी है।