मंहगाई के खिलाफ अखिल भारतीय परिवार पार्टी ने खोला मोर्चा

-महिलाओं के खिलाफ अत्याचार नही होगा बर्दास्त: राहुल पार्चा भारतीय

दिल्ली। अखिल भारतीय परिवार पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल पार्चा भारतीय व दिल्ली प्रदेश प्रभारी सुनील शर्मा भारतीय की अध्यक्षता में गुरूवार को पेट्रोल डीजल और गैस के बढ़ते दामों को लेकर जनता हड़ताल का समर्थन किया। शांतिपूर्ण तरीके से आईटीओ पर अखिल भारतीय परिवार पार्टी के नेता संविधान के दायरे में अपना प्रदर्शन कर रहे थे। मगर पुलिस ने उन पर क्रूरता दिखाते हुए टीम की नेत्री और नेताओं को गिरफ्तार कर आई.पी. एस्टेट थाने ले जाया गया। जबकि तीनों महिलाओं गिरफ्तारी के वक्त मौके पर कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नही थी। पुलिस की इस क्रूरता के कारण अखिल भारतीय परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह कुशवाहा भारतीय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पदाधिकारी दिल्ली स्टेट के टीम ने पहुंचकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया। महिलाओं पर अत्याचार किए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान एसीपी योगेश मल्होत्रा ने अखिल भारतीय परिवार पार्टी के नेताओं से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान अखिल भारतीय परिवार पार्टी के नेताओं से क्षमा मांगते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह कुशवाहा भारतीय को आश्वासन दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल पार्चा भारतीय ने सरकार और प्रशासन को चेताया कि अगर महिलाओं पर अत्याचार करेंगे तो वह हम कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। महिलाओं पर जो अत्याचार करेगा उसके खिलाफ अखिल भारतीय परिवार पार्टी का एक-एक सिपाही महिलाओं के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई को लड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान राहुल पर्चा भारतीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हरप्रीत सैनी भारतीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कृष्णनेंदु चट्टार्जी भारतीय मुख्य राष्ट्रीय महासचिव, सुनील शर्मा भारतीय राष्ट्रीय सलाहकार समिति सदस्य, संजय कुमार भारतीय राष्ट्रीय महासचिव, मुकेश सिरोही भारतीय राष्ट्रीय महासचिव, अरुण कौशिक भारतीय हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह हरमन पंजाब प्रदेश अध्यक्ष, कोमल भारतीय हरियाणा राज्य सलाहकार समिति सदस्य, मधु भारतीय दिल्ली राज्य सलाहकार समिति सदस्य, सोनिया अग्रवाल भारतीय दिल्ली राज्य सलाहकार समिति सदस्य, चारु सैनी भारतीय दिल्ली राज्य सलाहकार समिति के अन्य सदस्य भी शामिल रहे।