प्रधानमंत्री का 71वां जन्मदिवस पर निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

-यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के डॉक्टरों ने की सैकड़ों लोगों की जांच

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत शाहदरा जिला महिला मोर्चा भाजपा के सौजन्य द्वारा रविवार को विश्वास नगर आईपी एक्सटेंशन मंडल में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के नेतृत्व में सीताराम अपार्टमेंट में किया गया। शिविर में ईसीजी शुगर एवं बीपी की जांच भी की गई और डाक्टरों द्वारा उचित परामर्श भी दिया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगो ने अपनी जांच करवाई।विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने कहा मोदी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है। नरेंद्र मोदी के संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास पैदा किया है। महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपिका जैन ने ईश्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए बताया कि मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है। इस दौरान यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के कुशल डॉक्टरों द्वारा किए गये कायों की भरी-भूरी प्रशंसा की गई। सुरेश बिंदल ने ज्योति गौतम को शिविर आयोजित करने के लिए सराहना की। इस मौके पर सुरेश बिंदल मदन खत्री,मंडल अध्यक्ष अमृता पचोरी,दिनेश शर्मा, निरंजन शर्मा,अर्चना त्यागी, कुसुम गोला, मोनिका भार्गव,जसबीर सैनी तथा संजीव गौतम, राजेश सेठ, अर्जुन, सुरेश वली आदि लोग उपस्थित रहे।