-हिमाचल प्रदेश की टीम को दी करारी मात
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी स्टेडियम ऊना हिमाचल प्रदेश में आयोजित पांच दिवसीय 31वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में सोमवार को उत्तर प्रदेश बालक बालिका खो-खो टीमों ने अपने-अपने वर्ग में उत्तर प्रदेश बालिका ने हिमाचल प्रदेश टीम को 18 अंक व एक पारी से हराया। द्वितीय मैच उत्तर प्रदेश बनाव बिहार के बीच 24 अंक व एक पारी से जीता। तृतीय मैच उत्तर प्रदेश बनाव हरियाणा को 6 अंक से पराजित किया।
टीम कोच मैनेजर मुस्कान, पल्लवी ने खिलाडिय़ों को बधाई दी एवं उत्साहवर्धन किया। बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश बना बनाम चंडीगढ़ को 11 अंक व एक पारी से हराया। द्वितीय मैच में उत्तर प्रदेश बनाव त्रिपुरा को 20 अंक व एक पारी से हराया। तृतीय मैच उत्तर प्रदेश तमिलनाडु को 8 अंक से हराया। बालक वर्ग में अपने पूर्व में विजय रही। जबकि बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपरोक्त दोनों टीमों ने प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
रायबरेली की खिलाड़ी उषा ने बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के टीम कोच आदित्य शर्मा, मैनेजर शुभम शर्मा ने भी खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन करते हुए बधाई दी। खो-खो खेल का आयोजन जिला खो-खो एसोसिएशन गाजियाबाद सचिव डॉ प्रवीण कुमार द्वारा किया गया।















