नाट्य समिति नवरंग कार्यक्रम में रमा पांडे ने रंगमंच के विकास साझा किए अनुभव

दिल्ली। श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉर विमेन, दिल्ली विश्वविद्यालय की नाट्य समिति नवरंग द्वारा बुधवार को अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आमंत्रित वक्ता प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार और पत्रकार रमा पांडे रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर साधना शर्मा के सम्बोधन से हुआ। जिसमें उन्होंने नवरंग नाट्य समिति से अपने गहरे जुड़ाव पर बात करते हुए नवरंग समिति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमंत्रित वक्ता का स्वागत किया। इसके बाद रमा पांडे ने युवाओं के जीवन में व्यक्तित्व के सशक्तीकरण और परिवर्तन के लिए रंगमंच को एक उपकरण के रूप में मान्यता देने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने रंगमंच के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए और भारत में रंगमंच के विकास पर भी बात की। जिसमें शामिल था वह समय जब थिएटर को महिलाओं के लिए एक पसंदीदा काम के रूप में नहीं देखा जाता था और जब विपरीत लिंग के साथ थिएटर करना मना था और आज का समय जबकि रंगमंच के प्रति दृष्टिकोण में पर्याप्त बदलाव आ गया है। उन्होंने थिएटर प्रदर्शन में सुधार के लिए इतिहास, संगीत और नृत्य सीखने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ। जिसके अंतर्गत, छात्राओं को रमा पांडे के साथ सीधे बातचीत करने और उनके अनुभवों से सीखने का भी अवसर मिला।