मनोज वाजपेयी के पिता का हाल-चाल लेने पहुंचे तरूण मिश्र

नई दिल्ली। नामचीन अभिनेता मनोज वाजपेयी के पिता की हालत गंभीर है। पूर्वी दिल्ली के धर्मशिला हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा है। इस बीच अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र ने पूर्वी दिल्ली स्थित धर्मशिला हॉस्पिटल पहुंच कर वाजपेयी के पिता का हाल-चाल जाना। इस दौरान तरूण मिश्र ने मनोज वाजपेयी से भी मुलाकात की।

हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता मनोज वाजपेयी के पिता इन दिनों पूर्वी दिल्ली के धर्मशिला हॉस्पिटल में भर्ती हैं। कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पिता का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलने पर मनोज वाजपेयी तुरंत केरल से दिल्ली पहुंच गए थे। केरल में वह अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त थे। मनोज वाजपेयी के पिता का हाल-चाल जानने को प्रतिदिन नामचीन हस्तियां धर्मशिला हॉस्पिटल में पहुंच रही हैं। इसी क्रम में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र ने भी वहां जाकर वाजपेयी के पिता का हाल-चाल जाना।

तरूण मिश्र और वाजपेयी परिवार के संबंध काफी पुराने हैं। पिछले करीब 25 साल से तरूण मिश्र और मनोज वाजपेयी में दोस्ताना संबंध हैं। समय-समय पर दोनों एक-दूसरे से बातचीत और मुलाकात करते रहते हैं। मिश्र को जैसी ही वाजपेयी के पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली वह तुरंत हॉस्पिटल पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने मनोज वाजपेयी से उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की। तरूण मिश्र का कहना है कि मनोज वाजपेयी बेहद अच्छे इंसान और अभिनेता हैं। उनके पिता का स्वास्थ्य जल्द बेहतर हो, इसके लिए कामना की गई है। उन्होंने बताया कि वाजपेयी के पिता पिछले 2 सप्ताह से अधिक समय से हॉस्पिटल में हैं। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।