उत्तराखंड। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर नैनीताल जिला हल्द्वानी आर्मी कैंट में एक सौ इक्यावन फलदार, पुष्पदार व छायादार पौधे रोपित किए गए। भारतीय सेना के जवानों ने भी पौधरोपण किया। संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू के मार्गदर्शक एवं वन अनुसंधान केंद्र प्रभारी मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू, संरक्षक रुपेंद्र नागर व कोषाध्यक्ष बलराम हालदार ने संयुक्त रूप से कहा की जिस दिन से एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की स्थापना हुई है, उस दिन से ही संस्था समाजहित एवं देशहित में लगातार कार्य कर निर्धन परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहयोग, गरीब परिवारों को राशन सामग्री और बच्चों को कपड़े सहित दिव्य कार्य अभियान चलाकर पठन-पाठन सामग्री का वितरण कराती आ रही है।

संस्था सेना के सम्मान में कार्य करना, सफाई अभियान, गौ सेवा अभियान, निशुल्क योग शिविर, पौधरोपण, रक्तदान, कम्बल वितरण, गरीबों के इलाज में सहयोग देकर विभिन्न सामाजिक कार्य कर रही है। नागरिकों को नशा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त अभियान के अंतर्गत जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी है, क्योंकि नशा मुक्त, अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त भारत हर भारतीय नागरिक की आवश्यकता है, इसलिए भारत विरोधी सामाजिक कुरीतियों के विरोध में कार्य करना संस्था की पहली प्राथमिकता होती है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल अमित मोहन, विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल जगदीश बिश्नोई, लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित रस्तोगी, सूबेदार मेजर केशव प्रसाद यादव, मेजर योगेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। इस दौरान पौधरोपण करने में संस्था अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू, संरक्षक हरीश चंद्र पांडेय, संरक्षक रुपेन्द्र नागर, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, सचिव नंदकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार, मार्गदर्शक हेमन्त कुमार साहू, पूजा लटवाल, महेश साहू, आशा शुक्ला, भावना शाह, जानकी रैगई, पवन शर्मा, साहिल राज, रितिक साहू, विनोद आर्या, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, संदीप यादव, दीपक प्रजापति, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
















