200 लोगों ने आधार कार्ड कैम्प में उठाया लाभ

वैश्य समाज वसुन्धरा एवं रोहिला समाज गाजियाबाद के सहयोग आधार कैम्प का आयोजन

गाजियाबाद। आधार कार्ड बनाने के लिए लोगों को लंबी लाइन की जद्दोजहद से होकर गुजरना पड़ रहा है। चिंताजनक यह है कि लाइन में लगने के बाद भी आपको आधार कार्ड नहीं मिलता, बल्कि इसके बदले एक टोकन पकड़ा दिया जाता है। इसके बाद आपको महीनों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा। लोगों की सहूलियत के लिए रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रीन ने श्री वैश्य समाज वसुन्धरा एवं रोहिला समाज गाजियाबाद के सहयोग से सेक्टर 16 वसुन्धरा में शनिवार को निशुल्क आधार कार्ड कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का शुभारभ निगम पार्षद अरविन्द चौधरी चिंटू, वैश्य समाज के प्रधान अनिल अग्रवाल, महासचिव पुनीत मित्तल, क्लब के जीएसर रो. संजय जैन, एजीई रो. सुशील चांडक, गाजियाबाद ग्रीन के प्रधान रो. संजय रोहिला, क्लब ट्रेनर पुनीत मित्तल, क्लब की प्रथम महिला रीतू रोहिला, सचिव रो. अवलोक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

आधार कार्ड कैम्प में करीब 200 लोगो ने इसका लाभ उठाया। पार्षद अरविन्द चौधरी चिंटू ने बताया संस्थान द्वारा किया गया कार्य उत्कृष्ठ है। आधार कार्ड बनवाने या फिर उसमें हुई गड़बड़ी को दुरूस्त करने के लिए लोगों को रूपए देकर घंटो लाइन में लगना पड़ता है और उसके बाद भी उनका जल्दी नबर नही आता हैं। कैम्प में 200 से अधिक लोगों ने आधार कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड में हुई गड़बड़ी को भी दुरुस्त किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रीन से राहुल टंडन, अशोक अहरवाल, सचिन अग्रवाल , संदीप अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, चंदन तिवारी एवं अन्य सदस्य तथा वैश्य समाज से सुधकर गुप्ता एवं अन्य रोहिला समाज के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।