हापुड़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू

-जनपद के 272 ग्राम पंचायतों व 19 जिला पंचायत सदस्य के लिए 352 ग्राम के लोग करेंगे मतदान

उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़। जनपद हापुड़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गांवो में पूरे जोर से सुगबुगाहट शुरू हो गई है।शासन द्वारा एक अक्टूबर से चुनाव की तैयारियों के तहत बी एल ओ को वोटर  लिस्ट में नाम जोडऩे व उन्हें सत्यापित करने तथा नाम को हटाने की प्रक्रिया के लिए भी तैयार रहने के आदेश दिए गए है। जनपद हापुड़ में धौलाना की 55, गढ़मुक्तेश्वर की 60, हापुड़ की 93, व सिंभावली ब्लॉक की 65 ग्राम पंचायत के लिए चुनाव कराए जाएंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार 352 गांव के लोग मतदान करेंगे। हापुड़ जनपद की 19 जिला पंचायत सदस्य सीट के लिए भी उम्मीदवार ने अपने पत्ते खोलने की शुरुआत कर दी है।ऐसा अंदाजा है कि इस बार होने वाला चुनाव पहले से ज्यादा रोचक होगा। प्रत्येक सीट पर चाहे वह ग्राम पंचायत प्रधान बी डी सी,या जिला पंचायत सदस्य की सीट हो सब पर लडऩे वाले उम्मीदवार आगे की जनसंपर्क रणनीति की रूपरेखा तैयार करने में व्यस्त दिखाई दे रहे है। फिलहाल कॉरोना के कारण बी एल ओ को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए। मतदाता पुनरीक्षण सूची का काम एक अक्टूबर से शुरू करना होगा। बीएलओ को 1 जनवरी 2021को अठारह वर्ष की आयु पूर्ण हो जाने वाले युवा अपना नाम जुड़वा सकते है। जिससे वह चुनाव में मतदान कर सके। कार्यक्रम के मुताबिक 1 अक्टूबर से 12 नवंबर तक आवेदन पत्रों की जांच 13 नवंबर से 5 दिसंबर तक कंप्यूटर फीडिंग 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक नामावली का निरीक्षण 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक दावा तथा आपत्तियों का निस्तारण तथा 20 से 28 दिसंबर तक पांडुलिपि को मूल रूप देने का कार्य किया जाएगा। 29 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाएगा।

वोटर बनने को ऑनलाइन भी कर सकेंगे आवेदन
1 अक्तूबर से 12 नवम्बर तक बीएलओ घर-घर जाकर वोटर लिस्ट में शामिल वोटरों की गणना और नए वोटरों का सर्वेक्षण करेंगे। पहली अक्तूबर से 5 नवम्बर के बीच ऑनलाइन आावेदन करके भी वोटर बना जा सकेगा। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ह्यद्गष्.ह्वश्च.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच 6 नवम्बर से 12 नवम्बर के बीच की जाएगी।