उदय भूमि ब्यूरो
धौलाना।
वर्तमान में धौलाना में दो बार एसोसिएशन काम कर रही हैं। इन दोनों बार एसोसिएशन में कई बार आपसी समन्वय न हो पाने की अवस्था में एक निर्णय नहीं हो पाता था। जिस कारण अधिवक्ताओं की अलग अलग निर्णय सामने आ जाते थे। जिस कारण अच्छे संकेत नंही हो पाते थे। इन दुष्परिणामों को देखते हुए अब अधिवक्तागण ने एक बार गठित किए जाने को लेकर रायशुमारी की। जिसमें 59 वकीलों ने प्रतिभाग किया। 5 अधिवक्ताओं ने कोई रायशुमारी नहीं दी। एक अधिवक्ता ने कहा की जैसी स्थिति है वैसी ही रहनी चाहिए। लेकिन 53 अधिवक्ताओं ने दोनों बार एसोसिएशन के विलय होकर एक बार होने की बात पर समर्थन दिया। बहुमत में रायशुमारी से यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अब धौलाना तहसील में एक बार ही होगी। विदित हो कि अभी तक बार दो संस्थाएं बार एसोसिएशन धौलाना तथा अधिवक्ता बार एसोसिएशन धौलाना अपना अपना कार्य कर रही थी। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिसोदिया ने कहा कि अधिवक्ताओं ने अपने विवेक से यह सही निर्णय लिया है। इससे सभी अधिवक्ताओं में एकजुटता होगी। तथा कार्यों को नई गति मिलेगी। कभी-कभी अलग-अलग निर्णयों के कारण एकजुटता का परिचय नहीं मिल पाता था। लेकिन अब एक बार एसोसिएशन हो जाने से यह समस्या जड़ मूल से समाप्त हो जाएगी।
















