उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। हजरत शाह शराफ़त अली मियां रहमतुल्लाह अलेह का सालाना 53 वां चार रोज़ा उर्स बेहद सादगी व सुकून से मनाया जा रहा है, 10 रबीउल अव्वल शरीफ उर्स के तीसरे दिन बरोज़ बुध दिन की शुरुआत तिलावते पाक से हुई। सुबह 8 बजे दरगाह शरीफ पर फातिहा ख्वानी हुई, तबर्रुक तकसीम किया और अकीदतमंदों को लंगर खिलाया गया। दिन में मज़ार शरीफ़ पर जायरीन चादर व गुलपोशी करते रहे, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया, थोड़े थोड़े करके लोगो को मजारे पाक पर जाने दिया गया। इस मुबारक मौके पर अकीदतमंन्दो ने पीरो मुरशिद शाह सकलैन मियां हुज़ूर का दीदार किया और आपसे मुरीद भी हुए। कोरोना महामारी की वजह से पिछले एक माह से खानकाह शरीफ़ की ओर से लोगों को अपील की जा रही है कि इस साल उर्से शराफती में शिरकत करने ना आएं, इसलिए दूर दराज़ के जायरीन इस साल नहीं आए है, आस पास के जायरीन दिन में थोड़े थोड़े आकर हाजिरी व सलाम करके अपने घरों को वापस हो रहे हैं। किसी को रोका नहीं जा रहा है। हालात के तहेत सरकारी गाइडलाइन पर अमल करते हुए इस साल उर्से शराफती मनाया जा रहा है। अभी तक उर्स के सभी कार्यक्रम बड़े सुकून ओ सादगी के साथ हुए हैं आगे भी इसी तरह अंजाम पायेंगे। पीरो मुर्शिद के साहिबजादे अलहाज गाज़ी मियां साहब ने अपील की है कि इस साल सभी अकीदतमंद अपने अपने घरों पर ही उर्स मनाएं, फातिहा, नज्रो नियाज़ का एहतमाम करें और उर्स के प्रोग्राम ऑनलाइन देखें, कोविड 19 के खतरात को देखते हुए उर्स में ना आकर घरों पर ही नात ख्वानी व फातिहा करें। शाह सकलैन एकेडमी के सरपरस्त अलहाज मुमताज़ मियां ने कहा कि पीरो मुरशिद शाह सकलैन मियां हुज़ूर ने उर्से में जायरीन को आने के लिए सख्ती से मना किया है और कोई नहीं आ रहा है, अकीदतमंदों ने पीरो मुरशिद का हुक्म मानते हुए अपनी मुहब्बत ओ दीवानगी का सुबूत दिया है। पुलिस प्रशासन के सहयोग से उर्स बेहद सादगी से गाइडलाइन के मुताबिक मनाया जा रहा है।
दोपहर 3 बजे मेहमान खाने अलहाज मुमताज़ मियां साहब को अध्यक्षता में शाह सकलैन एकेडमी की एक मीटिंग हुई, जिसमें उर्स सम्बन्धित सभी कार्यों पर चर्चा हुई और प्रोग्रामो व कुल शरीफ़ के वक्त ड्यूटी पर लगाने के लिए वालेंटियर्स तैयार किए गए और उन्हें उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई, लगभग 100 वालेंटियर्स उर्स में लगाए गए हैं जो उर्स के कार्यक्रमों और दरगाह की गलियों में भीड़ नहीं होने देंगे और शांतिपूर्ण व सादगी व्यवस्था बनाए रखने में अपना अहम किरदार अदा करेंगे। मीटिंग में इंतिखाब सकलैनी, मुर्तुजा सकलैनी, मुंतासिब सकलैनी, आफताब आलम, मुनीफ सकलैनी, हाजी लतीफ सकलैनी, अबरार सकलैनी, इतंजार हुसैन, मन्ना सकलैनी, मोहसिन आलम, रिजवान सकलैनी, नईम सकलैनी, निजाम सकलैनी, यावर सकलैनी, इमरान सकलैनी मौजूद रहे।















