बुलंदशहर। मेरठ निर्वाचन क्षेत्र स्नातक विधान परिषद के लिए अटेवा समर्थित प्रत्याशी अर्चना शर्मा के चुनाव प्रचार-प्रसार से विरोधी खेमे में खलबली मची हुई है। अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव पर्यवेक्षक चंद्रहास की देख-रेख में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद ही उन्होने अपने समर्थकों को विश्वास दिलाया कि मैं सदन में पहुंचती हूं तो पुरानी पेंशन बहाली के साथ वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय के स्थान पर सम्मानजनक वेतन, बेरोजगार भत्ता तथा क्षेत्र के योग्य बेरोजगार युवकों को रोजगार को मुहैया कराने के लिए दृढ़ संकल्पित भावना से सदन में रखकर पूरा करने का प्रयास करूंगी। 
पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु वचनबद्ध हैं। इस श्रंखला में मैं भी शामिल हूं। यह चुनाव आने वाले योग्य बेरोजगार युवकों एवं शिक्षक कर्मचारियों का भविष्य तय करेगा। इस दौरान अर्चना शर्मा का जगह-जगह अटेवा मंच के बैनर तले शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अनूपशहर के चेयरमैन बृजेश कुमार उर्फ गोपाल भैया, प्रदेश मंत्री अरुण कुमार, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष प्रीत वर्धन शर्मा, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष इंद्रेश, तेजपाल सिंह जिला महामंत्री, राजन खान, मेरठ जिला महामंत्री संदीप कुमार आदि सैकड़ों अटेवियंस शामिल रहे। 
मनीष शर्मा, जिलाध्यक्ष अटेवा सुधीर त्यागी, जिला संरक्षक अटेवा प्रदीप चौहान, जिला कोषाध्यक्ष अटेवा संतोष कुमार पाल, जिला महामंत्री अटेवा मोहम्मद अब्बास आदि मौजूद रहे। बता दें कि मेरठ खंड शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए 1 दिसम्बर को मतदान होना है। चुनाव मैदान में विभिन्न दलों के समर्थित प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इसी कड़ी में अटेवा समर्थित प्रत्याशी ने चुनाव मैदान में ताल ठोंकी है।















