बजरंग दल जिला अखाड़ा प्रमुख राहुल तोमर ने काला नाग चोटी पर फहराया तिरंगा

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुवा।
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अखाड़ा प्रमुख राहुल तोमर ने उत्तराखंड स्थित ब्लैक पीक काला नाग चोटी पर भारतीय तिरंगा फहराया। यह चोटी 6387 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। आज उन्होंने चोटी से उतरकर राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त प्रदेश अध्यक्ष गौरव राघव को फोन से इसकी सूचना दी। प्रांतीय अध्यक्ष गौरव राघव ने जानकारी में उदय भूमि को बताया कि राहुल तोमर एक अच्छे पर्वतारोही हैं। राहुल पिलखुवा के निकट गांव गालंद के निवासी हैं। उन्होंने इस छेत्र का नाम विश्व पटेल पर सुशोभित किया है। उनके बजरंग दल के जिला अखाड़ा प्रमुख के दायित्व को निर्वहन करने के साथ वह युवाओं के प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद बजरंगदल, हिन्दू युवा वाहिनी करनी सेना ,साठा चौरासी विकास मंच, साठा चौरासी परिवार सहित अनेक संगठन के लोगो ने राहुल तोमर को बधाई दी। गालंद गांव में भी आज जश्न का माहौल रहा। राहुल के आने पर एक स्वागत समारोह के आयोजन के लिए युवाओं ने तैयारी प्रारंभ कर दी है।