भारत स्काउट्स एवं गाइड्स यूनिट लीडर्स का बिगनर कोर्स शिविर आयोजित

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ।
छात्रों में देश भक्ति निर्भीक का साहस तथा अन्य नैतिक मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से भारत स्काउट एवं गाइड्स एक गैर शैक्षिक स्वयंसेवी संस्थान के रूप में लगातार कार्य कर रहा है। स्काउट्स एवं गाइड्स की भूमिका को देश के योगदान में भुलाया नहीं जा सकता है। यह विचार भारत गाइड्स उत्तर प्रदेश की जिला आयुक्त पारुल त्यागी ने अपने संबोधन में बिग नर्स कोर्स शिविर के आयोजन पर व्यक्त किए।
राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज मे जनपद हापुड़ के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के यूनिट लीडर्स के बिगनर्स कोर्स शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रादेशिक संगठन आयुक्त मेरठ एवं सहारनपुर मंडल मयंक कुमार शर्मा जिला मुख्य आयुक्त डॉ सुबोध गुप्ता जिला आयुक्त स्काउट राजेश यादव जिला आयुक्त गाइड श्रीमती पारुल त्यागी एवं जिला सचिव तथा राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह पुंडीर ने दीप प्रज्वलन कर किया। जिला स्काउट्स आयुक्त राजेश यादव ने स्काउट गाइड के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रादेशिक संगठन आयुक्त मेरठ मयंक शर्मा ने जिला टीम को कोविड-19 कॉल में अपने उत्कृष्ट सेवाभाव प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री प्रकाश शर्मा तथा जिला संगठन आयुक्त गाइड नीता कौशिक में भी छात्रों को स्काउट गाइड के दायित्व निर्वहन के लिए प्रेरित किया।