गाजियाबाद। मेरठ खंड शिक्षक एवं स्नातक चुनाव एक दिसम्बर को होना है। इस चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। नगर निगम के वार्ड-72 पार्षद मनोज गोयल ने गुरूवार को पीएसी मॉडल स्कूल, सन वैली इंटरनेशनल स्कूल तथा मॉडल स्कूल वैशाली जाकर भाजपा प्रत्याशी चंद्र शर्मा का प्रचार किया गया। स्कूल के टीचरों को बताया गया की विधान सभा में भाजपा का बहुमत है। जनहित के बहुत से विधेयक विधान परिषद में बहुमत ना होने कारण अटके पड़े हैं। अगर विधान परिषद में हम सभी सीटों पर जीत जाएंगे तो प्रदेश के हित में होने वाले महत्वपूर्ण विधेयक पास हो जाएंगे। प्रदेश की जनता को इसका अभूतपूर्व लाभ मिलेगा। शिक्षकों द्वारा बताया गया कि पहली बार कोई व्यक्ति किसी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने आया है। 
इन चुनाव में न तो शिक्षकों की वोट बनती थी और ना कोई प्रत्याशी वोट मांगने आता था। सभी ने एकमत से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने का वादा किया। शिक्षकों ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए मोदी और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए योगी को मजबूत किया जाएगा। हमारा वोट भाजपा को ही जाएगा। पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि भाजपा सरकार ने हर वायदे को पूरा किया है। चाहे वह राम मंदिर का मुद्दा हो, या फिर धारा 370। अन्य वायदों को सरकार ने निभाया है। इसी का नतीजा है कि बिहार में भी भाजपा की फतेह हुई तो प्रदेश में उप चुनाव में जीत हासिल की। कहा कि अब बारी है शिक्षक एमएलसी चुनाव की। यह चुनाव शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान रखता है। इस अवसर पर भाजपा नेता अवधेश कटियार तथा स्कूल की प्रिंसिपल तथा टीचर उपस्थित रहे।
















